यूपी में पूरब से पश्चिम तक मूसलाधार बारिश, 20 जिलों में येलो IMD का अलर्ट
UP Kal Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों यानी 7 अगस्त नया पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश खासकर मेरठ में बारिश का दौर जारी रहेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर शुरु होने वाला है. विशेष तौर पर सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. राजधानी लखनऊ समेत कई अन्य इलाकों में भी बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.
Source link