यूपी में भीषण गर्मी का कहर, आगरा और वाराणसी में 45°C के पास पहुंचा तापमान

0
यूपी में भीषण गर्मी का कहर, आगरा और वाराणसी में  45°C के पास पहुंचा तापमान


Last Updated:

UP Aaj Ka Mausam: मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वी यूपी में अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में बहुत खास बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कि ताप…और पढ़ें

यूपी में गर्मी का सितम सड़को पर सन्नाटा

उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने लोगो को बेहाल कर रखा है. हाल ये की अब ना तो दिन में सुकून है और न ही रात में चैन. दिन में जहां हीट वेव का कहर जारी है तो वहीं रात के समय वॉर्म नाइट को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घण्टे तक मौसम ऐसे ही तल्ख रहेगा. हालांकि अगले 48 घण्टो में यूपी के कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है.

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार (10 जून) को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान ललितपुर, झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. वहीं कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने नाइट वार्म का अलर्ट भी जताया है. इसके अलावा 11 जून से फिर यूपी में बादल छाएंगे और बारिश भी होगी. 12 जून को यूपी के 60 फीसदी जिलों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी हुआ है.

2 से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वी यूपी में अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में बहुत खास बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कि तापमान में कमी आ सकती है. वहीं बात न्यूनतम तापमान की करें तो अगले 48 घण्टो बाद उसमें भी कमी देखी जाएगी. पश्चिमी यूपी में भी इसका असर दिखाई देगा.

आगरा-झांसी में आसमान से बरसी आग
यूपी के कई शहरों में सूर्य की तपिश ने लोगो को पूरे दिन झुलसाया. सोमवार को आगरा और झांसी में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.इसके अलावा वाराणसी,प्रयागराज,मेरठ, कानपुर,लखनऊ और अलीगढ़ में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया.मंगलवार को भी इन जिलों में तापमान इसी के करीब होने की संभावना है.

शहर अधिकतम न्यूनतम AQI
लखनऊ 42.0 29.4 191
आगरा 45.9 29.3 82
कानपुर 42.9 28.0  136
मेरठ 42.0 26.1  149
वाराणसी 43.8 29.6 82
homeuttar-pradesh

यूपी में भीषण गर्मी का कहर, आगरा और वाराणसी में 45°C के पास पहुंचा तापमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *