यूपी में मॉनसून की जोरदार वापसी, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिनों तक बरसेंगे बादल

0
यूपी में मॉनसून की जोरदार वापसी, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिनों तक बरसेंगे बादल


वाराणसी. उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने एक बार फिर जोरदार दस्तक दी है. मौसम विभाग ने लखीमपुर खीरी, गोंडा, गोरखपुर और बस्ती समेत 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं चंदौली, मिर्जापुर, प्रयागराज और वाराणसी जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. लखनऊ, कानपुर, अमेठी और अयोध्या सहित अन्य जिलों में भी बिजली गिरने और गरजने की चेतावनी दी गई है. अगले दो से तीन दिनों तक अलग-अलग इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में फिर मॉनसून की धमाकेदार वापसी हो गई है. दक्षिण पश्चिम मॉनसून यूपी के हर कोने को भिगोने के लिए तैयार है. 16 सितंबर को पूर्वी यूपी के साथ पश्चिमी यूपी के कई जिलों में मेघ आसमान से ऑफत बनकर बरसेंगे. इस दौरान गरज चमक की आवाज भी सुनाई देगी. भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने इसको लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.

पूर्वानुमान है कि यूपी में बारिश का ये दौर अगले 3 से 4 दिनों तक बना रहेगा. इस दौरान अलग-अलग जिलों में बादलों की आवाजाही देखी जाएगी. बीते 24 घण्टे में यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हुआ है. लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार (16 सितंबर) को उत्तर प्रदेश के दोनों ही संभाग के 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही 50  जिलों में आज गरज-चमक की आवाज कर बीच बिजली भी गिर सकती है.

इन जिलों में होगी बारिश
अनुमान है आज चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर में भारी बारिश के आसार है. वहीं वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ में भी मध्यम बारिश की संभावना के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पश्चिमी यूपी में इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, औरया, फिरोजाबाद, एटा, आगरा, मथुरा, हाथरथ, अलीगढ़, झांसी, महोबा, हमीरपुर और कानपुर में भी बादलों के आवाजाही के बीच कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हो सकती है.

लखनऊ से नोएडा तक ऐसा रहेगा मौसम
यूपी की राजधानी लखनऊ में भी आज मौसम यूटर्न लेगा. बादलों की आवाजाही के बीच यहां मध्यम बारिश की सम्भावना है. बारिश के कारण लखनऊ का मौसम खुशनुमा होगा. वहीं 17 सितंबर को भी यहां काले बादलों का डेरा रहेगा. वहीं बात नोएडा वालों की करें तो आज उन्हें भी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. यहां भी आसमान में बादल नजर आएंगे. उधर, गाजियाबाद में भी मौसम खुशनुमा होगा.

6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा तापमान
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 3 से 4 दिनों में यूपी के अलग-अलग जिलों में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान लुढ़क सकता है. हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *