यूपी में हरा-पीला सांप का आतंक, घर छोड़कर भागा परिवार, बेटी को तीन और बेटे को कई बार डंसा
Last Updated:
Snake Viral Story: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक परिवार सांपों के आतंक से इस कदर परेशान है कि उन्होंने अपना घर तक छोड़ दिया. परिवार का कहना है कि उनकी बेटी को तीन बार और बेटे को कई बार सांपों ने डंसा है.
सांपों के आतंक से परेशान परिवार ने छोड़ा घर.
बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली में सांपों का ऐसा आतंक सामने आया है कि एक परिवार को अपना घर तक छोड़ना पड़ा. पिछले एक महीने में परिवार के बेटे और बेटी को सांप कई बार डंस चुका है. लगातार हो रहे सांपों के हमलों से खौफजदा परिवार अब अपने भाई के घर रहने को मजबूर है. परिवार ने वन विभाग से सांपों को पकड़ने की गुहार लगाई है.
परिवार सांपों के आतंक से परेशान
मामला बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र का है, जहां निवासी विनोद वाल्मीकि का परिवार सांपों के आतंक से परेशान है. परिवार के मुताबिक पिछले एक महीने में उनकी बेटी खुशी को सांप ने तीन बार डंसा है. सोमवार शाम भी खुशी घर से बाहर बाथरूम में गई थी, इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डंस लिया.
बेटे को भी सांप कई बार डंस चुका है
खुशी की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत बिनौली सीएचसी लेकर गए. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. परिजनों का कहना है कि परिवार का बेटा राजा भी सांप के हमले का शिकार हो चुका है और उसे एक महीने में कई बार सांप डंस चुका है. गनीमत रही कि अब तक सांप के जहरीला नहीं होने के चलते परिवार के दोनों बच्चों की जान बच गई.
परिवार ने छोड़ा अपना घर
लगातार सांपों के हमलों से परिवार इतना खौफजदा है कि उन्होंने अपना मकान छोड़ दिया और अब भाई के मकान में रहने को मजबूर हैं. परिवार का कहना है कि उनके घर और आसपास पीले और काले रंग के सांप दिखाई दे रहे हैं. पीड़ित परिवार ने वन विभाग से मौके पर पहुंचकर सांपों को पकड़ने और परिवार को इस खौफ से निजात दिलाने की गुहार लगाई है. वहीं, लगातार हो रही घटनाओं ने परिवार की चिंता बढ़ा दी है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…
और पढ़ें