योगी सरकार का अल्टीमेटम, फर्जी पेपर या अफवाह फैलाई तो सीधे NSA के तहत नपेंगे उपद्रवी!
Last Updated:
UP Police Constable Exam 2026 LIVE: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है. इस साल प्रदेश के 28.86 लाख अभ्यर्थी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दे रहे हैं. हर परीक्षा केंद्र पर एसटीएफ की पैनी…और पढ़ें
UP Police Constable Recruitment Exam 2026: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो रही है
लखनऊ (UP Police Constable Exam 2026 LIVE). उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से आयोजित कांस्टेबल के 32,679 पदों के लिए आज से प्रदेश के सभी 75 जिलों में महापरीक्षा शुरू हो चुकी है. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में करीब 28 लाख 86 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. सरकारी भर्ती की इस परीक्षा के लिए 1,183 केंद्र बनाए गए हैं. आज 8 जून से शुरू होकर यह परीक्षा 10 जून तक कुल 6 पालियों में चलेगी. सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता.
UP Police Constable Exam 2026 LIVE: प्रयागराज में 42 केंद्रों पर सुरक्षा सख्त
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 लाइव: प्रयागराज जिले से हमारे संवाददाता के मुताबिक, यहां कुल 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर तीन दिनों के अंदर 98,064 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. हर पाली में लगभग 16,344 उम्मीदवारों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है.
UP Police Exam 2026 LIVE: गाजियाबाद में सुरक्षा का ‘अभेद्य’ चक्रव्यूह
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2026 लाइव: तीन दिवसीय कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर गाजियाबाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. यहां 25 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है और हर पाली में करीब 11 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए पूरे जिले को 6 जोन और 25 सेक्टर में बांटकर सभी केंद्रों पर भारी पुलिस बल, स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं; हर केंद्र की सीसीटीवी से लाइव निगरानी की जा रही है और प्रशासन ने अपील की है कि अभ्यर्थी सघन जांच (बायोमीट्रिक और मेटल डिटेक्टर) से बचने के लिए समय से पहले पहुंचें और सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें.
UP Police Constable Exam 2026 LIVE: मेरठ में परीक्षा का पूरा खाका
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 लाइव: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर मेरठ में सुरक्षा और ट्रैफिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए यहां कुल 48 केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 1.32 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, हर पाली में 22,032 उम्मीदवार बैठेंगे. नकल रोकने के लिए एसटीएफ (STF), स्थानीय पुलिस और एलआईयू (LIU) की टीमें चप्पे-चप्पे पर सक्रिय हैं. सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर केंद्र की निगरानी की जा रही है और सुचारू यातायात के लिए एसपी ट्रैफिक कार्यालय में एक खास कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है.
UP Police Exam 2026 LIVE: दो पालियों में होगी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2026 लाइव: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित हो रही है. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि गेट बंद होने के समय के बाद किसी भी कीमत पर एंट्री नहीं दी जाएगी.
UP Police Constable Exam 2026 LIVE: लाखों युवाओं का खादी का सपना
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 लाइव: उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने सेंटर्स के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं जिससे कहीं भी अव्यवस्था न फैले.