योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा
Last Updated:
आमतौर पर राज्य सरकारें केंद्र सरकार के डीए फैसले के बाद अपने कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ता बढ़ाती हैं. योगी सरकार के इस फैसले को यूपी चुनाव 2027 के लिए कर्मचारियों को साधने और महंगाई से राहत देने वाले कदम के तौर पर भी देखा जा रहा है.
यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है. बढ़ा हुआ भत्ता 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा, जिससे कर्मचारियों को एरियर का भी लाभ मिल सकता है. सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों, शिक्षकों और रिटायर्ड पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा. लगातार बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है.
अब कितना हो जाएगा डीए?
2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पहले के मुकाबले और बढ़ जाएगा. हालांकि सरकार की ओर से अंतिम प्रतिशत और भुगतान की डिटेल अधिसूचना जारी की जानी बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि इससे कर्मचारियों की मासिक सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
कितनी बढ़ेगी सैलरी?
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये है, तो 2 प्रतिशत डीए बढ़ने पर हर महीने लगभग 1000 रुपये एक्स्ट्रा मिल सकते हैं. वहीं सालाना आधार पर यह रकम 12 हजार रुपये से ज्यादा बैठ सकती है. सरकार के इस फैसले से केवल कर्मचारियों ही नहीं बल्कि पेंशनर्स को भी फायदा मिलेगा. इससे रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी. बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा के खर्चों के बीच इसे बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है.
जनवरी 2026 से लागू होगा फैसला
सरकार ने साफ किया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा. ऐसे में कर्मचारियों को पिछली तारीख से एरियर का भुगतान भी मिल सकता है. माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में इसका भुगतान कर्मचारियों के खातों में किया जा सकता है.
About the Author

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें