राजधानी एक्सप्रेस में सूटकेस लेकर बैठी थी महिला, उतर गई स्टेशन से पहले, GRP ने ली तलाशी, मची भागमभाग
Last Updated:
Ghaziabad News : गाजियाबाद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला दो पुरुषों के साथ राजधानी एक्सप्रेस में बैठी हुई थी. जैसे ही ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन से पहले धीमी हुई तो तीनों नीचे उतर गए. जीआरपी…और पढ़ें
गाजियाबाद जीआरपी ने तीन लोगों को 32 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार….
हाइलाइट्स
- जीआरपी ने 32 किलो गांजे के साथ तीन लोगों को पकड़ा.
- आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं.
- गांजे की कीमत पांच लाख से ज्यादा बताई जा रही है.
गाजियाबाद. जीआरपी की टीम ने रविवार को तीन लोगों को 32 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया. आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. तीनों राजधानी एक्सप्रेस से कूदकर भागने की फिराक में थे, तभी जीआरपी ने पकड़ लिया. आरोपियों की पहचान अमीनुर, शाहआलम और लायला खातून के रूप में हुई. तीनों पश्चिमी बंगाल के कूच बिहार जिले के सुक्ताबारी कालीबारी घाट के रहने वाले हैं. दिल्ली गांजे की खेप लेकर आए थे. इस काम के लिए हर एक को आठ हजार रुपये मिलते थे. बरामद गांजे की कीमत पांच लाख से ज्यादा बताई जा रही है.
दरअस्ल, राजधानी का ठहराव गाजियाबाद में नहीं है. सिग्नल न मिलने की वजह से जैसे ही ट्रेन कोटगांव के पास धीमी हुई तो तीनों आरोपी कूद गए. जीआरपी की टीम गश्त पर थी. तीनों पर छोटे-बड़े सूटकेस लिए थे. जीआरपी ने उन्हें टोका तो साफ हिंदी में जवाब नहीं दे सके. तीनों आरोपी बाहर निकलने के लिए भागने लगे तो जीआरपी का शक गहराया. पुलिस ने तीनों की तलाशी ली तो 32 किलो गांजा बरामद हुआ.
अंडे बेचे, टॉयलेट साफ किए…अचानक बदली किस्मत, छाप दी 800 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म, कौन है वो?
जीआरपी सीओ अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी पश्चिमी बंगाल के एक बड़े गांजा तस्कर के संपर्क में थे. माल लेकर चलने के बाद आरोपी मोबाइल से एकदूसरे से संपर्क नहीं करते थे. दिल्ली स्टेशन पर चेकिंग ज्यादा होने की वजह से आरोपी वहां पर नहीं उतरे. ट्रेन आगे बढ़ी तो गाजियाबाद में उतरे. यहां से आरोपियों का कार से दिल्ली जाने का प्लान था. जिस व्यक्ति से आरोपियों को दिल्ली में मुलाकात करनी थी, वह कालका में खड़ा था. अब पुलिस टीम पूरे नेटवर्क से जुड़े तार खंगाल रही है.
जीआरपी इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने बताया कि जांच में सामने आया कि मुख्य सप्लायर ने तीनों आरोपियों की टिकट बुक कराई थी. तीनों कन्फर्म टिकट पर ही दिल्ली आए थे. तीनों पहले भी कई बार गांजे की डिलीवरी करने आए थे. महिला को साथ इसलिए साथ में रखते थे ताकि आसानी से उनपर कोई शक न कर सके.

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें