‘राजभर के मुंह से केवल डॉट डॉट डॉट…’, शिवपाल यादव का सुभासपा अध्यक्ष पर तंज

0
‘राजभर के मुंह से केवल डॉट डॉट डॉट…’, शिवपाल यादव का सुभासपा अध्यक्ष पर तंज


Last Updated:

Etawah News: सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने एक पत्रकारों से बातचीत के दौरान यूपी सरकार को राम मंदिर विवाद पर घेरा और दावा किया कि 2027 में सपा सरकार बनने वाली है. साथ ही उन्होंने सुभासभा चीफ ओमप्रकाश राजभर पर अजीबो-गरीब तंज कसा.

Zoom

शिवपाल यादव का ओपी राजभर पर हमला

इटावा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार के मंत्री और सुभासभा चीफ ओमप्रकाश राजभर पर अजीबो-गरीब तंज कसते हुए कहा कि उनके मुंह में केवल ‘डॉट, डॉट, डॉट’ है. सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव इटावा विधानसभा के अभिनयपुर गांव में सपा संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे.

इसी दौरान उन्होंने ओमप्रकाश राजभर के ‘सपा को यादववादी पार्टी’ बताने से जुड़े हुए ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि पहले जब राजभर हमारी पार्टी में थे, तो भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के लिए क्या-क्या बोल रहे थे. हम बहुत कुछ नहीं कह रहे हैं, उनके मुंह में ‘डॉट डॉट डॉट…’.

राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले महासचिव
उन्होंने राम मंदिर पर जांच और कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह सरकार बेईमान सरकार है. भगवान राम के मंदिर में चोरी की घटना पर छोटे-छोटे लोग पकड़े गए, बड़े लोगों को बचाया जा रहा है. बड़े लोगों को भी जेल भेजा जाए, कड़ी कार्रवाई की जाए, सरकार उनको क्यों बचा रही है. उन्होंने जनता से अपील है कि आने वाले चुनाव में चोरों को बचाने वाले लोगों को भी हटाया जाए.

शिवपाल सिंह यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा से जुड़े हुए लोग झूठ पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने में जुटे हुए हैं. जनता बुरी तरह से परेशान है. जनता में सरकार को लेकर व्यापक आक्रोश बना हुआ है. राम मंदिर में दान चोरी का मामला हर किसी की जानकारी में आ चुका है. सरकार दान चोरी से जुड़े हुए मुख्य आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है. उत्तर प्रदेश के हर विभाग में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है. भ्रष्टाचार से जुड़े हुए मुद्दों पर अधिकारी और नेता कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं है.

बिजली कटौती पर उठाए सवाल
यूपी के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का बयान ‘विद्युत दरें न बढ़ाने’ के लिए कहा कि ऊर्जा मंत्री बहुत झूठ बोलते हैं. अभी 10 फीसदी बिजली दरों को इन्होंने बढ़ाया था. अब यह जान गए कि जनता उनके खिलाफ हो गई है. अभी अगर नहीं भी बढ़ाते हैं, तब भी बहुत महंगी बिजली है. टंकियां पानी नहीं दे रही हैं, सड़क बनाई है क्या सही है, टोल टैक्स लगा दिया है, सड़कें टूटी पड़ी हैं.

2027 में सपा सरकार आने का किया दावा
उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कारनामे अब विदाई की ओर जाते हुए देख रहे हैं. 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार हर हाल में बनेगी. समाजवादी सरकार को बनने से कोई भी रोकने वाला नहीं है. अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने मूर्ति अनावरण सभा में शामिल होने आए लोगों के हाथ उठाकर करके लोगों से वादा लिया है कि उत्तर प्रदेश में 2027 में समाजवादी सरकार बनाने में आगे आए और समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान कर भाजपा को हराने का काम करें.

मूर्ति अनावरण समारोह में पूर्व मंत्री राम सेवक यादव, सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव गोपाल यादव, जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य, महामंत्री वीरभान सिंह भदोरिया आदि समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *