रामपुर में तेलंगाना पुलिस ने पकड़े नॉर्मल से दिखने वाले 3 लोग, बड़ा कांड करके भागे थे
Last Updated:
Rampur Shocking News : तेलंगाना पुलिस इन तीनों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी. उसने रामपुर पुलिस के साथ भी अपना इनपुट शेयर किया था, जिसके बाद जिला पुलिस भी सरगर्मी से इनकी तलाश में जुटी हुई थी. रामपुर एसपी ने बताया कि यह करीब एक महीने पहले काम करने के लिए तेलंगाना गए हुए थे. वहां एक घर में इन्होंने काम किया और उसके बाद उसी घर में घटना को अंजाम दिया.
रामपुर और तेलंगाना पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया.
रामपुर : तेलगांना पुलिस ने रामपुर में एक ऐसे ऑप्रेशन को अंजाम दिया, जिसका किसी को अंदाज भी ना था. यहां पुलिस ने सामान्य से दिखने वाले तीन लोगों को अरेस्ट किया. रामपुर पुलिस के साथ ज्वॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किए गए ये तीन लोग मियां, बीवी और साली थे. किसी को भनक भी ना थी कि ये लोग एक ऐसा कांड करके तेलंगाना से भागे थे, जिसके बाद राज्य पुलिस की नींद उड़ी हुई थी. वह दिन रात इनकी तलाश में जुटी हुई थी. सर्विलांस से लेकर मुखबिरों का पूरा जाल उसने इनके लिए बिछाया हुआ था. अचानक पुलिस को इत्तला मिली कि ये सभी रामपुर के बिलासपुर में छपे हुए हैं, जहां से इनका अगला पड़ाव नेपाल था. यानि ये लोग नेपाल भागने की फिराक में थे. आखिर इन्होंने ऐसा क्या कर डाला था, जो दक्षिण की पुलिस इन्हें ढूंढते हुए यहां तक आ पहुंची.. जानिए इस रिपोर्ट में..
दरअसल, रामपुर पहुंची तेलंगाना पुलिस को एक ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली. रामपुर पुलिस और तेलंगाना पुलिस ने संयुक्त रूप से रामपुर की कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र से दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से सोने चांदी के करीब 12 करोड़ के जेवर बरामद किए. गिरफ्तार आरोपी आपस में पति-पत्नी और साली हैं, जो मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं.
आरोपी नेपाल जाने की फिराक में थे
करीब एक महीना पहले ये तीनों तेलंगाना काम करने के लिए गए थे. वहां एक घर में पति कमल और उसकी पत्नी विमला ने नौकरी की. वहीं कमल की साली कल्पना भी थोड़ी दूर पर ही काम करती थी. जिस घर में कमल और उसकी पत्नी काम करते थे, वहीं मौका पाकर उन्होंने करोड़ों रुपये के जेवरात चुराने की घटना को अंजाम दिया. सारे जेवर लेकर तीनों नेपाल के लिए निकल पड़े थे. घटना के बाद 7 जून को तेलंगाना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. तेलंगाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी और उसे जानकारी मिली कि आरोपी नेपाल जाने की फिराक में हैं. तेलंगाना पुलिस ने रामपुर एसपी से सम्पर्क किया. सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को जेवर सहित गिरफ्तार किया.
रामपुर एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि रामपुर और तेलंगाना पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में इन 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और इनके कब्जे से करीब 12 करोड़ रुपए के चोरी के जेवर बरामद हुए हैं. जिनमें 7 किलो सोना और चांदी है. गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि पहले यह वहां नौकरी करते थे, जब घर खाली था तब इन्होंने घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद यह अपने मूल निवास नेपाल जा रहे थे, तभी कोतवाली विलासपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान इनको गिरफ्तार किया है.
तेलंगाना पुलिस लगातार अरेस्ट करने की कोशिश में थी
एसपी ने बताया कि तेलंगाना के साईबराबाद जिले के थाना गची बाउली पर 7 जून को यह मुक़दमा दर्ज हुआ था. तेलंगाना पुलिस लगातार इस पर काम कर रही थी. हमारे साथ भी तेलंगाना पुलिस ने इनपुट शेयर किया, जिसके बाद आरोपियों को पकड़ा गया. एसपी ने बताया कि जो गिरफ्तार आरोपी हैं, उनमें कमल और विमला पति पत्नी हैं और कल्पना नाम की महिला साली है, जो कईलाली नेपाल के रहने वाले हैं.
About the Author

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें