राम मंदिर के दान पात्र से पैसों से चोरी! अखिलेश यादव की बात निकली सही, 4 लोग हिरासत में लिए गए, कब हुआ ये खेल?
Last Updated:
राम मंदिर के दान पात्र के करोड़ों रुपये गबन का सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा लगाया गया आरोप लगता है सही साबित हो रहा है. राम मंदिर के दान पात्र में गिनती के समय गबन का मामला सामने आया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि राम मंदिर परिसर में देर रात तक इसको लेकर जांच की गई, जिसके बाद चार लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. यही नहीं, एक वरिष्ठ अधिकारी को ट्रस्ट के तरफ से कार्य मुक्त भी किया गया है. अखिलेश के आरोप के बाद राम मंदिर परिसर में देर रात तक अधिकारियों का जमावड़ा रहा.