राम मंदिर दान चोरी की फाइनल रिपोर्ट तैयार, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी पेश

0
राम मंदिर दान चोरी की फाइनल रिपोर्ट तैयार, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी पेश


Last Updated:

Ram Mandir SIT Report: राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम आज फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को बंद लिफाफे में सौंपेगी. सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में कमियों को उजागर करने के साथ-साथ उनको दूर करने के तरीके भी बताए गए हैं.

Zoom

राम मंदिर दान चोरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई.

लखनऊः राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी. मामले में दर्ज एफआईआर की प्रगति रिपोर्ट भी सरकार दाखिल करेगी, जिसमें अब तक हुई कार्रवाई, गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी जाएगी. इसके अलावा एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट और अब तक तैयार अंतिम रिपोर्ट की प्रगति भी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जाएगी. एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर ही आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी. राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर दाखिल कई याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई. आपराधिक मामले की विवेचना और एसआईटी जांच की प्रगति देखेगी सुप्रीम कोर्ट. अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने के लिए एसआईटी को अतिरिक्त समय दिया गया है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच में सुनवाई होगी.

SIT की रिपोर्ट में कौन-कौन सी कमियां हुईं उजागर
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अयोध्या में राम मंदिर में दान की रकम की चोरी के आरोपों की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की फाइनल रिपोर्ट में साफ तौर पर मंदिर प्रशासन और विजिलेंस से जुड़ी कमियों का पता चला है. हालांकि पैसे की हेराफेरी निचले स्तर के कर्मचारियों तक ही सीमित थी और यह मामला भी उन्हीं लोगों के दायरे में था. सूत्रों के मुताबिक दान की रकम गिनने वाले कमरे के कामकाज के लिए तय नियमों का पालन नहीं किया गया और काम के लिए अयोग्य लोगों को रखा गया. सूत्र ने बताया कि विजिलेंस में कमी के कारण गबन करना आसान हो गया.

SIT ने क्या-क्या दिए सुझाव
सूत्र ने बताया कि फाइनल रिपोर्ट तैयार है और 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी. भविष्य के लिए संभावित सुझावों में काउंटिंग रूम के कामकाज पर CCTV निगरानी को मजबूत करना, हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरों से रिकॉर्डिंग के लिए हार्ड-डिस्क स्टोरेज क्षमता जैसा पर्याप्त बैकअप रखना, दान वाली जगहों पर आने-जाने वालों की तलाशी लेना, तय कर्मचारियों के लिए खास यूनिफॉर्म और निगरानी करने वालों की जवाबदेही तय करना शामिल है.

केवल दान चोरी तक ही SIT की जिम्मेदारी नहीं
जांच पैनल का दायरा केवल कथित चोरी की जांच तक ही सीमित नहीं था, बल्कि इसमें मंदिर के दान प्रबंधन सिस्टम में मौजूद कमियों की पहचान करना भी शामिल था, जो कि अंतिम रिपोर्ट का हिस्सा है. सूत्र ने बताया, “कैश गिनने के अलावा, एक ऐसी प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसके तहत मंदिर में आने वाली हर चीज (कलाकृति) का रिकॉर्ड रखा जाएगा, उसका वजन किया जाएगा और रजिस्टर में एंट्री की जाएगी, ताकि भविष्य में भी यह सिस्टम बना रहे.”

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *