राम मंदिर निर्माण अंतिम चरण में, राम लला को भेंट किया जाएगा डायमंड का आभूषण
Last Updated:
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद मिश्र ने बताया कि शेषावतार मंदिर के पास पुण्य आत्माओं का एक स्मारक बनाया जाएगा जो लगभग 11 मीटर ऊंचा होगा. राम मंदिर निर्माण के तहत दो ऐसे कार्य हैं जो 2026 में पूर्ण हो…और पढ़ें
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद मिश्र ने बताया कि शेषावतार मंदिर के पास पुण्य आत्माओं का एक स्मारक बनाया जाएगा जो लगभग 11 मीटर ऊंचा होगा. राम मंदिर निर्माण के तहत दो ऐसे कार्य हैं जो 2026 में पूर्ण होंगे ऑडिटोरियम और म्यूजियम यह दो कार्य 2026 के मध्य तक पूर्ण होंगे बाकी सभी कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण हो जाएंगे. पूरे मंदिर में जो स्वर्ण के कार्य होने थे. वह सभी पूर्ण हो चुके हैं. मुंबई के एक डायमंड व्यापारी ने 70 करोड़ का सोना दान किया था जो राम मंदिर में लगाया गया है.
डायमंड के आभूषण से सुशोभित होगा राम का दरबार
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि डायमंड के इस व्यापारी का फोन आया था. राम लला का एक आभूषण पूरी तरह से डायमंड का बना कर वह राम लला को भेंट करना चाहते हैं.डायमंड के आभूषण बनाने के लिए कारीगरों को नाप जोख के लिए अनुमति दे दी गई है. राम मंदिर में लगने वाली फसाड लाइट का टेंडर हो चुका है.जो 5 करोड़ में लगाया जाएगा. पहले इसकी अनुमानित लागत 52 करोड रुपए थी. प्रतिस्पर्धा के चलते इसका टेंडर अब 5 करोड रुपए में हुआ है. कंपनियां 18 अगस्त को अपना फाइनल डेमो देगी. 15 अगस्त के बाद राम मंदिर के आधुनिक तकनीक के जरिए बाउंड्री वाल का कार्य भी शुरू हो जाएगा