‘रुको’ कहते ही भड़का चालक, हमीरपुर में चेकिंग कर रहे ARTO को कुचलने की कोशिश

0
‘रुको’ कहते ही भड़का चालक, हमीरपुर में चेकिंग कर रहे ARTO को कुचलने की कोशिश


Last Updated:

Hamirpur News: हमीरपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक बड़ा कांड होते होते टल गया. दरअसल, चेकिंग कर रहे जब एआरटीओ ने एक डंपर चालक को रुकने के लिए बोला तो वो घबरा गया. उसने चेकिंग से बचने के लिए वाहन को तेज रफ्तार में भगाना शुरू कर दिया. इससे एआरटीओ दबते-दबते बच गए.

Zoom

हमीरपुर में पकड़ा गया डंपर.

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश में सख्ती के बाद भी कुछ बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं. अब हमीरपुर से कुछ ऐसी ही खबर सामने आई है, जिससे एक बार फिर चिंता बढ़ गई. दरअसल, यहां परिवहन विभाग की चेकिंग के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अवैध परिवहन कर रहे एक डंपर चालक ने कार्रवाई से बचने के लिए एआरटीओ की गाड़ी में टक्कर मारने की कोशिश की. हालांकि टीम की सतर्कता से हादसा टल गया. इसके बाद चालक को हिरासत में ले लिया गया.

हमीरपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में परिवहन विभाग की टीम वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त एक डंपर को रोकने का प्रयास किया गया. मगर, चालक वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार से भागने लगा. आरोप है कि भागने के दौरान चालक ने एआरटीओ की सरकारी गाड़ी में टक्कर मारने की भी कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि टीम की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

घटना के बाद परिवहन विभाग की टीम ने डंपर का पीछा किया और यमुना पुल के पास उसे पकड़ लिया. चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. वहीं वाहन स्वामी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. एआरटीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि चालक को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही वाहन मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है. विभाग ने साफ किया है कि अवैध परिवहन और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *