लखनऊ के होटल में मिला ड्रोन वैज्ञानिक का शव, अब तक क्या-क्या पता?

0
लखनऊ के होटल में मिला ड्रोन वैज्ञानिक का शव, अब तक क्या-क्या पता?


Last Updated:

Scientist Death Lucknow : महाराजगंज के रहने वाले 22 वर्षीय राहुल सिंह का शव नोवोटेल होटल के कमरे में मिला है. राहुल सिंह युवा वैज्ञानिक थे और ड्रोन इनोवेशन से जुड़े थे. राहुल इस होटल में 13 जुलाई की दोपहर से रुके थे. उनके भाई ने मंगलवार सुबह होटल में फोन कर बताया था कि राहुल कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो वैज्ञानिक का शव बेड पर मिला.

Zoom

काले कोट में राहुल सिंह (फाइल फोटो)

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के एक होटल से युवा वैज्ञानिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. महाराजगंज के रहने वाले 22 वर्षीय राहुल सिंह का शव नोवोटेल होटल के कमरे में मिला. ड्रोन इनोवेशन से जुड़े राहुल सिंह 13 जुलाई की दोपहर से होटल में रुके थे. राहुल के भाई ने मंगलवार सुबह होटल में फोन कर बताया था कि वे कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं. इसके बाद होटल स्टाफ की सहायता से कमरा खोला गया. कमरे में राहुल सिंह अचेत अवस्था में मिले. इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

नहीं मिली कोई संदिग्ध चीज
मौके पर पहुंचकर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना विभूतिखंड थाना क्षेत्र की है. लखनऊ के इस फाइव स्टार होटल में मंगलवार सुबह 11 बजे कमरे का दरवाजा न खुलने पर होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो वैज्ञानिक का शव बेड पर मिला. कमरे से कोई संघर्ष या कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है. प्रारंभिक रिपोर्ट में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रहा है.

क्या बोली पुलिस
पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. महराजगंज के आसमान छपरा गांव के रहने वाले राहुल सिंह युवा वैज्ञानिक थे. उन्होंने गोरखपुर के एबीसी पब्लिक स्‍कूल दिव्‍यनगर से 12वीं की थी. फिलहाल मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय के डिजाइन इनोवटर एंड इंक्‍यूशन सेंटर में इनोवेटर थे. राहुल यहीं पर रिसर्च और पढ़ाई कर रहे थे.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *