लखनऊ में झूमकर पहुंचा मॉनसून, 2 जुलाई तक होगी बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है और बारिश का दौर लगातार जारी है. रविवार को राजधानी लखनऊ में भी मॉनसून झूमकर बरसा और लोगों को उमस भरी गर्मी से रहत मिली. लखनऊ में आज दिनभर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. लखनऊ के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति के लिए तैयार रहें.
इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने के आसार हैं. इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
65 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
प्रशासन सतर्क, अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश प्रशासन ने भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी को देखते हुए सभी संबंधित जिलों में अलर्ट जारी किया है. जिला प्रशासन को निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति से निपटने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें.
किसानों के लिए सलाह
अगले 24 घंटों में सतर्क रहने की जरूरत
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. खासकर उत्तर और मध्य यूपी में भारी बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ सकता है. प्रशासन और नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है.