लखनऊ वालों अब जाम को कहो टाटा-बाय-बाय, पूरे शहर में बना दिए गए ऑटो स्टैंड
Last Updated:
Lucknow News: नगर निगम ने शहर में 83 जगहों पर ऑटो-टेंपो स्टैंड बनाने की मंजूरी दे दी है. इससे जाम की समस्या कम होगी और अवैध स्टैंड पर रोक लगेगी. फिलहाल राजधानी में करीब 6200 ऑटो-टेंपो चलते हैं, लेकिन इनके लिए तय स्टैंड नहीं हैं.
पिछले साल चारबाग, दुबग्गा, पॉलिटेक्निक चौराहा, चिनहट तिराहा और टेढ़ी पुलिया चौराहे पर ट्रायल भी किया गया था. इन स्टैंड से 534 ऑटो-टेंपो चलते थे. तय नियमों के अनुसार, हर ऑटो का सालाना लाइसेंस शुल्क 2000 रुपये रखा गया था. साथ ही टेंपो-टैक्सी असोसिएशन रोजाना 20 रुपये वसूल रहा था. हालांकि छह महीने बाद ट्रायल बंद हो गया. अब नगर निगम की मंजूरी के बाद अब जल्द ही स्टैंड संचालन के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे लखनऊ में ट्रैफिक की व्यवस्था सुधरेगी.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें