UPSSSC PET उत्तर कुंजी में गलत लग रहा है कोई जवाब? यहां करें शिकायत, 19 लाख अभ्यर्थियों को मिला मौका

0
UPSSSC PET उत्तर कुंजी में गलत लग रहा है कोई जवाब? यहां करें शिकायत, 19 लाख अभ्यर्थियों को मिला मौका


Last Updated:

UPSSSC PET 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है. यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का लिंक upsssc.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है.

UPSSSC PET उत्तर कुंजी में गलत लग रहा है कोई जवाब? तुरंत यहां करें शिकायतUPSSSC PET 2025: आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार होगी
नई दिल्ली (UPSSSC PET 2025 Answer Key). उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी 2025 की प्रोविजनल उत्तर-कुंजी जारी कर दी है. यह परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को विभिन्न शिफ्ट में आयोजित हुई थी. आयोग ने इस पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो खोल दी है. यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार 11 से 17 सितंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. उत्तर-कुंजी डाउनलोड करने और शिफ्ट-वार जवाब देखने की सुविधा upsssc.gov.in पर उपलब्ध है.

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा स्कोर तीन साल तक वैध रहेगा. ग्रुप सी और ग्रुप डी स्तर की विभिन्न भर्तियों के लिए इस स्कोर का इस्तेमाल किया जा सकेगा. उम्मीदवारों ने उत्तर-कुंजी से अपने जवाब मिलान कर संभावित अंक निकालने शुरू कर दिए हैं. अगर किसी को लगता है कि किसी प्रश्न या उत्तर में गलती है तो वे निर्धारित फीस के साथ आपत्ति दाखिल कर सकते हैं. आयोग ने साफ किया है कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रमाण प्रेजेंट करना होगा. 17 सितंबर के बाद दर्ज की गई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा.

यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फिलहाल पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी की है. इस पर आने वाली आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार होगी. उसके बाद यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट जारी किया जाएगा. यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2025 नीचे लिखे स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं-

  • UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें.
  • वेबसाइट के होमपेज पर “Answer Key / उत्तर-कुंजी” सेक्शन सर्च करें.
  • परीक्षा की तारीख (6 या 7 सितंबर) और अपनी शिफ्ट का PDF लिंक चुनें. हर शिफ्ट के लिए अलग-अलग पीडीएफ मिलेंगे.
  • यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की PDF डाउनलोड करें. आपने जो पेपर हल किया है, उसका मिलान आंसर की में दिए गए जवाबों से करें. इससे अनुमानित रिजल्ट का अंदाजा लगा सकते हैं.

यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2025 पर आपत्ति कैसे दर्ज करवाएं?

यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज करने की विंडो 11 से 17 सितंबर 2025 के बीच एक्टिव रहेगी. इस अवधि के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी. हर प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए निश्चित शुल्क जमा करना होगा, जो करीब 100 रुपये प्रति प्रश्न है. आपत्ति दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन करना होगा (रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य डिटेल्स मान्य होंगे). आपत्ति में यह बताना होगा कि किस प्रश्न या उत्तर में गलती है और प्रमाण देना होगा कि उत्तर कुंजी में प्रस्तावित उत्तर सही नहीं है.

UPSSSC PET Result 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट कब आएगा?

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे. हर सही उत्तर के लिए +1 अंक मिलेगा. गलत जवाब पर 0.25 अंक की कटौती होगी. अनुत्तरित प्रश्नों पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी. ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद आयोग फाइनल उत्तर-कुंजी जारी करेगा. उसके बाद सरकारी रिजल्ट यानी पीईटी परिणाम घोषित होंगे. अंतिम कुंजी और परिणामों के आधार पर उम्मीदवारों को ग्रुप C / D की भर्ती परीक्षाओं के लिए qualified माना जाएगा.

About the Author

authorimg

Deepali Porwal

Having an experience of more than 10 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle (health, beauty, fashion, travel, astrology, numerology), entertainment and career. She has covered…और पढ़ें

Having an experience of more than 10 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle (health, beauty, fashion, travel, astrology, numerology), entertainment and career. She has covered… और पढ़ें

homecareer

UPSSSC PET उत्तर कुंजी में गलत लग रहा है कोई जवाब? तुरंत यहां करें शिकायत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *