ललितपुर के तालबेहट में रफ्तार का कहर, तेज स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही, 5 माह की मासूम की मौत

0
ललितपुर के तालबेहट में रफ्तार का कहर, तेज स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही, 5 माह की मासूम की मौत


Last Updated:

ललितपुर के तालबेहट में राधा हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 माह की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Zoom

ललितपुर. तालबेहट में बुधवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसा राधा हॉस्पिटल के पास हुआ, जहां सड़क किनारे मौजूद लोगों को तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने अचानक कुचल दिया. इस दर्दनाक दुर्घटना में 5 माह की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.

हादसे के बाद मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी बेहद तेज गति में था और चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा. देखते ही देखते स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोग दूर जाकर गिरे. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया.

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल सात लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. प्रशासन ने घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं. वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मासूम बच्ची की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है.

पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *