लव लाइफ में आएगी बहार, मेष राशि में आज बनेगा हंसराज योग

0
लव लाइफ में आएगी बहार, मेष राशि में आज बनेगा हंसराज योग


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 25 June 2026 : हमारे साथ अगले 24 घंटे में क्या होगा, राशिफल की मदद से हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. अक्सर इसकी गणना एकदम सटीक होती है. आइये जानते हैं आज का दिन मेष राशि के लिए कैसा है. लोकल 18 से विन्ध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज सूर्य का प्रभाव आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगा. इससे लोगों के साथ तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी. राजनीति, कानून और परामर्श के क्षेत्र में जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता और समझ बढ़ेगी. जीवनसाथी का सहयोग मन को प्रसन्न करेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 25 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज हंसराज योग बनेगा. हंसराज योग करियर, सामाजिक प्रतिष्ठा और लेनदेन के लिए बेहतर माना जाता है. आज ऋतु ग्रीष्म है. मास ज्येष्ठ है. तिथि एकादशी है. नक्षत्र स्वाति है. करण वाणिज और विष्टि है. पक्ष शुक्ल है. योग शिव है. आज सूर्योदय 5:24 पर और सूर्यास्त 7:22 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:55 से लेकर 12:51 तक रहेगा. अभिजित मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक लाभ प्रदान करता है. नए काम करने के लिए ये शुभ माना जाता है. अशुभ समय राहुकाल 2:08 से लेकर 3:53 दोपहर तक रहेगा. दिशाशूल दक्षिण में रहेगा.

विन्ध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपको आत्मविश्वास, साहस और संबंधों में स्पष्टता प्रदान करेंगे. आज आपका चंद्रमा सप्तम भाव में गोचर करेगा. इससे वैवाहिक जीवन में, व्यापारिक साझेदारी में और सामाजिक संबंधों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा. सूर्य का प्रभाव आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगा और लोगों के साथ तालमेल बिठाने के लिए सहायता प्रदान करेगा. राजनीति, कानून और परामर्श के क्षेत्र में जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल है.

कैसी रहेगी सेहत

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा. दिन भर सक्रियता बनी रहेगी, लेकिन अत्यधिक भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है. कमर और पैरों में हल्की पीड़ा महसूस हो सकती है. खान-पान पर विशेष ध्यान रखें. योग और ध्यान नियमित करते रहें. प्रेम संबंधों में मधुरता और समझ बढ़ेगी. जीवनसाथी या पार्टनर का सहयोग मन को प्रसन्न करेगा. अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव या नए रिश्तों की संभावना बन सकती है. पुराने मतभेद दूर होने के योग बन सकते हैं. परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. जीवनसाथी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा. किसी शुभ समाचार से घर में प्रसन्नता बढ़ सकती है. परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

कैसी होगी आर्थिक स्थिति

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. साझेदारी से लाभ मिलने के योग हैं. व्यापारिक समझौते आर्थिक दृष्टि से लाभदायक साबित होंगे. निवेश करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें. खर्च और बचत में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा. नई डील, अनुबंध या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिलने की संभावना बन सकती है. व्यापारियों के लिए नए ग्राहक और साझेदारी के अवसर मिल सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *