लागत कम, मुनाफा ज्यादा…धान की जगह लगा दें ये चमत्कारी फसल, तेजी से बढ़ रही मांग
Farming Idea : धान की खेती में बढ़ती लागत से परेशान किसान बाजरा, ज्वार, रागी और मक्का की बुवाई कर सकते हैं. ये फसलें न केवल बेहद कम पानी में तैयार हो जाती हैं, बल्कि इनकी लागत भी नाममात्र होती है. शाहजहांपुर के किसान रनजोद सिंह लोकल 18 से बताते हैं कि इन्हें बार-बार सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ती है. कम लागत में तैयार होने के कारण इनमें बीमारी का खतरा भी कम होता है. मोटे अनाजों की खेती में खाद, कीटनाशक और महंगे बीजों की जरूरत बहुत कम होती है. ये फसलें कठोर प्राकृतिक परिस्थितियों में भी खुद को ढाल लेती हैं, जिससे फसल खराब होने का जोखिम न्यूनतम हो जाता है. मोटे अनाजों की जड़ें मिट्टी को बांधकर रखती हैं और उसकी पोषक क्षमता को दोबारा बढ़ाती हैं.