लालगंज का मामला आया सामने महिला की हत्या कर गेहूं के खेत में फेंक लाश।

0
लालगंज का मामला आया सामने महिला की हत्या कर गेहूं के खेत में फेंक लाश।

हाइलाइट्स

  • लालगंज में गेहूं के खेत में मिला महिला का शव।
  • गर्भपात के दौरान महिला की मौत के बाद खेत में फेंका लाश।
  • लालगंज अझारा के घुईशर नाथ  मार्ग पर स्थित संजीवनी नर्सिंग होम हुई सीज।
  • डॉक्टर और प्रेमी को जेल के सलाखों के पीछे कर दिया गया।

लालगंज अझारा –

 लालगंज अझारा में बीते दिन 3 अप्रैल  दिन बृहस्पतिवार को चौंका देने वाला मामला आया सामने लालगंज नगर के रोडवेज बस डिपो के पीछे दिवानी मार्ग के पास गेहूं के खेत में एक अज्ञात लाश देखने को मिली लाश की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। वहां पर स्थित स्थानीय लोगों ने जब देखा सब इस कदर खेत में पड़ा हुआ तो स्थानीय लोगों ने देरी न करते हुए तुरंत पुलिस प्रशासन को खबर दी और पूरी दास्तान बताई जिसके बाद जहा के लिए तत्काल सीओ रामसूरत सोनकर और प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव भारी फोर्स बल के साथ घटनास्थल पर तुरंत मौके पर मौजूद हुए और निरीक्षण शुरू किया।

जिसमें निरीक्षण के दौरान पता लगा कि अज्ञात लाश महिला की है जिसकी उम्र कई खोज पाताल जांच करने पर पता चला कि 32 वर्षीय महिला का शव खेत में पड़ा हुआ है महिला को अंतू का रहने वाला बताया जा रहा है। परंतु महिला की हत्या का विषय उस समय पता नहीं लग सका।

महिला का संपूर्ण इतिहास

लालगंज कस्बे के पास स्थित खेत के में गुरुवार शाम युवती का शव मिला था। पुलिस ने उसकी पहचान कराई तो पता चला कि वह अंतू थाना क्षेत्र के जगदीशपुर महुआ ताल के निवासी मोहम्मद मकबूल अहमद की पत्नी शहनाज बानो जिसे घर परिवार के लोग चांदनी के नाम से बुलाते थे। मोहम्मद मकबूल अहमद की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व मानिकपुर थाना अंतर्गत रामदयाल का पुरवा निवासी शहनाज बानो उर्फ़ चांदनी से हुई थी। दोनों के चार वर्ष की एक बेटी है विवाह के करीब 1 साल बाद मकबूल सऊदी अरब जाकर सिलाई का काम करने लगा घर पर उनकी पत्नी शहनाज बानो अपने ससुर मोहम्मद सिद्दीकी तथा देवर व सास के साथ रहती थी। वही घर के बगल एक युवक रहता था। उसके साथ शहनाज का प्रेम मोहब्बत चल रहा था पति सऊदी अरब में था और इधर शहनाज के मोहब्बत शुरू थी। जिसके चलते बुधवार देर शाम को शहनाज अपनी बेटी को छोड़कर घर से गायब हो गई।

मोहम्मद सिद्दीकी ने गुरुवार को अंतू थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके घर के बगल लालगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का नैनीहाल है। वहीं उनकी बहू को बुधवार को घर के पास से अपनी बाइक पर अगवा कर ले गया और हत्या करके शव को लालगंज में गौतम का पूर्व वार्ड में रोड के किनारे गेहूं के खेत में फेंक दिया। लालगंज पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया पोस्टमार्टम के बाद शव जगदीशपुर लाया गया।

 उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया पत्नी की मौत की सूचना पाकर मकबूल सऊदी अरब से वापस घर आ गया उधर चर्चा होने लगी कि आरोपित युवक ने शहनाज को लालगंज के कल्पना अल्ट्रासाउंड केंद्र पर अल्ट्रासाउंड कराया और संजीवनी पहले क्लीनिक पर इलाज कराया जिस दौरान खून का अधिक रिसाव ना रोक पाने पर शहनाज की मौत हो गई तो उसकी लाश खेत में फेंक दिया इन चर्चाओं की पुष्टि कोई नहीं कर रहा है हालांकि एसडीएम लालगंज नैनी सिंह ने डिप्टी सीएमओ डॉक्टर राजेश कुमार को टीम के साथ अल्ट्रासाउंड और क्लीनिक का शुक्रवार को निरीक्षण किया।

गर्भपात के दौरान महिला की हत्या के बाद शव को गेहूं के खेत में फेंका।

शुरुआती जांच में पुलिस प्रशासन ने महिला की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई बताया जा रहा की महिला की हत्या कहीं और करके लाश खेत में फेंका गया था। कई जांच पड़ताल के बावजूद पुलिस प्रशासन ने उस दिन कई  सबूत बरामद नहीं कर सकी वह असफल रही परंतु वह महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज देती है और जांच में जुटी रही जिसके दौरान पता लगा कि महिला की गर्भपात के दौरान मौत हो गई थी जो कि उसके प्रेमी उसे महिला को गर्भपात करने के लिए अस्पताल में पहुंचा था जिसके दौरान मौत हो जाने पर महिला को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया।

लालगंज अझारा के हॉस्पिटल हुआ सीज।

महिला की गर्भपात के दौरान मौत हो जाने पर बेरहमी से गेहूं के खेत में लाश फेक देने के मामले में लालगंज के घुईशर नाथ मार्ग स्थित संजीवनी नर्सिंग होम सीज कर दिया गया है।

 पुलिस प्रशासन के कई जांच के दौरान पता लगाया कि इस अस्पताल में गर्भपात कराया गया था जिस कारण या हॉस्पिटल तुरंत ही सीज कर दिया गया स्वास्थ्य महकमा संबंधी क्लिनिक और अल्ट्रासाउंड सेंटर भी हुआ चीज।

डॉक्टर और प्रेमी हुए जेल के सलाखों के पीछे

पुलिस प्रशासन के मुताबिक डॉक्टर और प्रेमी दोनों का पता लगाने के दौरान इन दोनों को जेल के सलाखों के पीछे कर दिया गया है प्रेमी का नाम इरफान पुत्र मोहम्मद जलील निवासी मोतीन जागेश्वरगंज का बताया जा रहा है वही डॉक्टर का नाम मोहम्मद नफीस अहमद पुत्र अब्दुल वाजिद बताया गया पता स्टेट बैंक के सामने सगरा सुंदरपुर लीलापुर के जेल में भेज दिया गया है।

पुलिस प्रशासन कार्यवाई

इस कांड के दौरान पुलिस प्रशासन की कार्रवाई बहुत कड़ी रही जिससे हत्या का पता चल सका प्रेमी संघ डॉक्टर दोनों जेल के सलाखों में कैद है ।

पुलिस प्रशासन के खबर के दौरान बताया गया कि महिला की मौत के बाद महिला के कपड़े फोन और अन्य वस्तु को संई नदी के पुल से नदी में फेंक दिया गया और महिला को गेहूं के खेत में फेंक के प्रेमी भाग गया था। परंतु पुलिस प्रशासन ने प्रेमी संघ डॉक्टर दोनों को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया और हॉस्पिटल अल्ट्रासाऊंड सेंटर सभी को सील कर दिया गया।

कांड के मुख्य बिंदु

  • महिला की उम्र 32 वर्ष बताई गई थी।
  • महिला का नाम सहनाज बनी उर्फ़ चांदनी था। 
  • महिला अंतू की रहने वाली थी। 
  • महिला की मौत गर्भपात के दौरान हुई।
  •  महिला का गर्भपात उसके प्रेमी ने करवाई थी।
  •  प्रेमी का नाम इरफान है।
  •  प्रेमी जलेसर गंज का रहने वाला था।
  •  गर्भपात प्राइवेट हॉस्पिटल संजीवनी नर्सिंग होम में कराया गया था। जो की सील हो चुका है।
  •  महिला की मौत के बाद उसे गेहूं के खेत में फेंक कर उसके अन्य वस्तुओं कपड़ा फोन वगैरा साईं नदी में फेंका गया।
  •  डॉक्टर का नाम मोहम्मद नफीस अहमद है ।
  • मामला 3 अप्रैल को शाम को देखा गया।
  • लाश लालगंज नगर के रोडवेज बस डिपो के पीछे देखा गया। इस वक्त डॉक्टर और प्रेमी दोनों जेल में बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *