‘लेडी सिंघम’श्रेष्ठा ठाकुर समेत 44 ASP के तबादले, जानिए किसे कहां मिली तैनाती

0
‘लेडी सिंघम’श्रेष्ठा ठाकुर समेत 44 ASP के तबादले, जानिए किसे कहां मिली तैनाती


Last Updated:

UP PPS Officers Transfer: यूपी की योगी सरकार ने रविवार देर रात 44 पीपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए उनके तबादले कर दिए. इनमें सबसे प्रमुख और ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर को बागपत से हटाकर ASP ATS लखनऊ में तैनाती दी गई है. इसके अलावा कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

यूपी में 44 पुलिस अफसरों के तबादले (सांकेतिक तस्वीर)

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 44 PPS अफसरों के तबादले कर दिए. इनमें से 33 अधिकारी हाल ही में डिप्टी एसपी से एएसपी पद पर पदोन्नत हुए थे. लेडी सिंघम के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर को बागपत से हटाकर एंटी टेररिस्ट स्क्वाड यानी एटीएस, लखनऊ में एएसपी के रूप में तैनात किया गया है. उन्नाव जिले की रहने वाली श्रेष्ठा ठाकुर ने वर्ष 2012 में यूपीपीएससी परीक्षा पास की थी. वर्ष 2017 में बुलंदशहर में सर्कल ऑफिसर के रूप में तैनाती के दौरान एक राजनेता से चालान को लेकर हुई बहस का वीडियो वायरल हो गया था, जिसके बाद उन्हें नेपाल सीमा से सटे बहराइच जिले में ट्रांसफर कर दिया गया था. करीब एक महीने पहले उन्हें एएसपी पद पर पदोन्नति मिली थी.

2012 बैच की पीपीएस अधिकारी तनु उपाध्याय को कानपुर के 37वें बटालियन पीएसी में उप सेनानायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे पहले इसी यूनिट में सहायक सेनानायक के पद पर कार्यरत थीं. वर्ष 2025 में उन्होंने महाकुंभ की तैयारियों को लेकर इंफोसिस फाउंडेशन की संस्थापक और भाजपा राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति का इंटरव्यू लिया था. अभय मिश्रा को सतर्कता विभाग से हटाकर नोएडा भेजा गया है. हाल ही में पदोन्नत स्वतंत्र सिंह को नोएडा में नई पोस्टिंग दी गई है.

स्नेहा तिवारी को एडीसीपी बनाया गया

2012 बैच की पीपीएस अधिकारी स्नेहा तिवारी को चंदौली से हटाकर कानपुर नगर पुलिस आयुक्तालय में एडीसीपी बनाया गया है. मिर्जापुर जिले के चुनार की रहने वाली स्नेहा तिवारी ने वर्ष 2014 में वाराणसी के सदर और दशाश्वमेध क्षेत्रों से अपना करियर शुरू किया. बाद में उन्होंने झांसी और चंदौली में सेवाएं दीं. चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र में डीएसपी के रूप में तैनाती के दौरान उन्होंने ‘मिशन शक्ति’ अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए सराहना मिली. हाल ही में उन्हें एएसपी पद पर पदोन्नति मिली थी. उनके पति मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं.

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी

इसके अलावा मनोज कुमार गुप्ता को एडिशनल एसपी पीटीसी सीतापुर, अरविंद वर्मा को एडिशनल एसपी हमीरपुर, अखंड प्रताप सिंह को उप सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी, बृज नारायण सिंह को एडिशनल एसपी सुल्तानपुर, हरिराम यादव को एडीसीपी प्रयागराज कमिश्नरेट, राजेश कुमार तिवारी को एडिशनल एसपी ट्रैफिक मथुरा, अभय कुमार मिश्रा को एडीसीपी नोएडा कमिश्नरेट, अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव को एडिशनल एसपी एसटीएफ लखनऊ और
दीपक कुमार सिंह प्रथम को एडिशनल एसपी एसटीएफ लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *