लेबर डे पर किसे छुट्टी मिलती है, क्या प्राइवेट कंपनियां भी देती हैं ऑफ? जानिए नियम

0
लेबर डे पर किसे छुट्टी मिलती है, क्या प्राइवेट कंपनियां भी देती हैं ऑफ? जानिए नियम


Last Updated:

Labour Day Holiday in India: साल के 5वें महीने की शुरुआत छुट्टी के साथ होती है लेकिन क्या 1 मई को पूरे भारत में छुट्टी होती है? जानिए लेबर डे का इतिहास, किन राज्यों में रहती है पब्लिक हॉलिडे और क्यों यह दिन भारतीय श्रमिकों के लिए इतना खास है.

Zoom

Labour Day Holiday: आज देश के कई राज्यों में लेबर डे की सरकारी छुट्टी है

नई दिल्ली (Labour Day Holiday in India). मई महीने की शुरुआत होते ही कामकाजी लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है- क्या 1 मई को छुट्टी है? भारत जैसे विशाल देश में हर त्योहार और दिवस का अपना अलग रंग है. यहां ‘लेबर डे’ या ‘मई दिवस’ को लेकर अक्सर संशय बना रहता है. दरअसल, यह दिन दुनियाभर के उन करोड़ों मजदूरों और श्रमिकों के संघर्षों को समर्पित है, जिन्होंने हमारे समाज और अर्थव्यवस्था की नींव रखी है. भारत में इसकी शुरुआत 1923 में चेन्नई (तब मद्रास) से हुई थी और तब से यह दिन अधिकारों की लड़ाई और सम्मान का प्रतीक बन गया है.

हालांकि, भारत में छुट्टियों का गणित थोड़ा अलग है. यहां राष्ट्रीय अवकाश (National Holidays) और सार्वजनिक अवकाश (Public Holidays) के बीच एक महीन लकीर होती है. 1 मई यानी लेबर डे के मामले में भी यह नियम लागू होता है. कुछ राज्यों में जहां कल-कारखाने और लेबर यूनियन बहुत एक्टिव हैं, वहां यह किसी बड़े उत्सव की तरह मनाया जाता है. वहीं, कुछ राज्यों में यह दिन किसी भी अन्य सामान्य कार्यदिवस की तरह बीत जाता है. जानिए आज यानी 1 मई 2026 को आपके राज्य में छुट्टी का क्या स्टेटस है और इस दिन का असल महत्व क्या है.

क्या भारत में लेबर डे पर राष्ट्रीय अवकाश है?

भारत में 3 राष्ट्रीय अवकाश हैं: 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 2 अक्टूबर (गांधी जयंती). लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि 01 मई यानी लेबर डे को छुट्टी नहीं होती. भारत में लेबर डे को सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) की श्रेणी में रखा गया है. ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत राज्य सरकारें अपने हिसाब से इस दिन छुट्टी घोषित करती हैं. केंद्र सरकार के ऑफिस के लिए अनिवार्य अवकाश नहीं होता, लेकिन देश के कई हिस्सों में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं. 1 मई को ही ‘महाराष्ट्र दिवस’ और ‘गुजरात दिवस’ भी मनाया जाता है. इन राज्यों में यह राजकीय अवकाश बन जाता है.

1 मई को भारत में कहां-कहां छुट्टी है?

भारत के लगभग सभी प्रमुख राज्यों में 1 मई को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक अवकाश रहता है. जानिए आज कहां-कहां स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं:

  • महाराष्ट्र: यहां ‘महाराष्ट्र दिवस’ के रूप में इसे सबसे बड़े स्तर पर मनाया जाता है.
  • गुजरात: ‘गुजरात स्थापना दिवस’ होने के कारण यहां पूर्ण अवकाश रहता है.
  • कर्नाटक: यहां इसे ‘कार्मिक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है और सार्वजनिक अवकाश होता है.
  • पश्चिम बंगाल और केरल: इन राज्यों में श्रमिक संगठनों का लंबा इतिहास रहा है. इसलिए यहां 1 मई को अनिवार्य छुट्टी रहती है.
  • तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना: दक्षिण भारत के इन राज्यों में भी लेबर डे पर सरकारी छुट्टी घोषित होती है.
  • पंजाब और हरियाणा: यहां भी सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार सार्वजनिक अवकाश रहता है.
  • बिहार और उत्तर प्रदेश: इन राज्यों में ज्यादातर सरकारी संस्थानों और स्कूलों में छुट्टी रहती है. हालांकि निजी क्षेत्र में यह कंपनी की पॉलिसी पर निर्भर करता है.
  • असम और गोवा: यहां भी लेबर डे को सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया है.

क्या प्राइवेट कंपनियां लेबर डे पर छुट्टी देती हैं?

प्राइवेट सेक्टर में 1 मई की छुट्टी को लेकर अक्सर कंफ्यूजन रहता है. नियम के अनुसार, प्राइवेट कंपनियों, फैक्ट्रियों और कमर्शियल प्रतिष्ठानों को अपने राज्य के ‘इंडस्ट्रियल एम्प्लॉयमेंट (स्टैंडिंग ऑर्डर्स) एक्ट’ और ‘शॉप्स एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट’ का पालन करना होता है. महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में प्राइवेट कंपनियों के लिए छुट्टी देना लगभग अनिवार्य होता है. हालांकि, दिल्ली या उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में कई आईटी कंपनियां या स्टार्टअप्स इसे ‘ऑप्शनल’ या ‘रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे’ (RH) की श्रेणी में रखते हैं. अगर आपकी कंपनी की एनुअल हॉलिडे लिस्ट में 1 मई शामिल है तो आपकी छुट्टी पक्की है.

1 मई को आपको छुट्टी मिलेगी या नहीं, यह काफी हद तक राज्य सरकार पर ही निर्भर करता है.

About the Author

authorimg

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *