वाराणसी में अब नहीं मिलेगा मीट-मांस और मछली, शहर में बंद होंगी सारी दुकानें

0
वाराणसी में अब नहीं मिलेगा मीट-मांस और मछली, शहर में बंद होंगी सारी दुकानें


Last Updated:

वाराणसी नगर निगम ने शहर के भीतर संचालित मीट, मांस और मछली की दुकानों को शहर की सीमा के बाहर स्थानांतरित करने की योजना को मंजूरी दे दी है. पहले चरण में रामनगर, सूजाबाद, गणेशपुर, अवलेशपुर और शिवपुर क्षेत्रों में आधुनिक मीट मार्केट विकसित किए जाएंगे. नगर निगम का दावा है कि इस पहल से शहर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और यातायात संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी.

Zoom

वाराणसी नगर निगम की सदन बैठक में शहर के भीतर संचालित मीट, मांस और मछली की दुकानों को शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित करने की योजना को मंजूरी दे दी गई है. टाउनहॉल में आयोजित सदन की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई.

शहर की सीमा के बाहर बनाए जाएंगे आधुनिक मीट और मछली बाजार

नगर निगम की योजना के तहत शहर की सीमा के बाहर व्यवस्थित मीट मार्केट विकसित किए जाएंगे, जहां मीट, मांस और मछली की दुकानों को स्थानांतरित किया जाएगा. इसके लिए प्रथम चरण में रामनगर, सूजाबाद, गणेशपुर, अवलेशपुर और शिवपुर क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है. इन स्थानों पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीट बाजार विकसित किए जाएंगे.

नगर आयुक्त ने सदन के सामने रखा योजना का पूरा खाका

बैठक में नगर आयुक्त ने सदन के समक्ष पूरी योजना का खाका प्रस्तुत किया. अधिकारियों के अनुसार, शहर के चारों ओर अलग-अलग स्थानों पर मीट मार्केट विकसित किए जाएंगे, जिससे शहर के भीतर स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और यातायात जाम की समस्या में भी कमी आएगी.

स्वच्छता और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लिया गया फैसला

नगर निगम का मानना है कि इस कदम से शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में मदद मिलेगी. साथ ही मीट कारोबारियों को भी एक व्यवस्थित और सुविधाजनक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा.

गौरतलब है कि News18 India ने इस खबर की पहले ही जानकारी दी थी. अब टाउनहॉल में हुई सदन की बैठक में इस प्रस्ताव को औपचारिक रूप से मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *