वाह योगी जी.. आपने तो डंका बजा दिया… जब केंद्र सरकार ने की यूपी सीएम की सराहना
Last Updated:
UP News: उत्तर प्रदेश ने GeM पोर्टल से 5,427 करोड़ रुपये की सरकारी खरीद कर नया कीर्तिमान बनाया. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की और इसे अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बताया. GeM…और पढ़ें
केंद्र की मोदी सरकार ने की CM योगी आदित्यनाथ की तारीफ
हाइलाइट्स
- उत्तर प्रदेश ने GeM पोर्टल से 5,427 करोड़ की खरीद की.
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सीएम योगी की सराहना की.
- यूपी ने GeM अपनाकर अन्य राज्यों के लिए मिसाल कायम की.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश ने सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता और डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देकर देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उनकी इस उपलब्धि के लिए सराहना की है और धन्यवाद दिया है.
पारदर्शिता और डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा
GeM पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया को न केवल पारदर्शी बनाया है, बल्कि इसे समयबद्ध और कुशल भी बनाया है. इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी खरीद में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और प्रक्रिया को डिजिटल रूप से सशक्त किया गया है. केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यूपी की यह सफलता मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में डिजिटल गवर्नेंस के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है.
अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा
CM योगी का नेतृत्व और डिजिटल इंडिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें GeM पोर्टल का प्रभावी उपयोग एक प्रमुख उपलब्धि है. यह पोर्टल न केवल सरकारी खरीद को आसान बनाता है, बल्कि छोटे और मध्यम उद्यमों को भी अवसर प्रदान करता है. यूपी की इस पहल ने न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, बल्कि केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया के सपने को भी सशक्त किया है.

Principal Correspondent, Lucknow