विदेशों से आएगा पैसा, प्रेमिका रहेगी लट्टू…मेष राशि में आज बन रहा लक्ष्मी नारायण योग

0
विदेशों से आएगा पैसा, प्रेमिका रहेगी लट्टू…मेष राशि में आज बन रहा लक्ष्मी नारायण योग


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 7 June 2026 : मेष राशि में आज चंद्रमा लग्न के 5वें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव बुद्धि, शिक्षा, प्रेम और संतान के लिए शुभकारी माना जाता है. आज पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे. अशुभ समय 1:18 से 3:33 तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी नया काम न करें. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज सूर्य का प्रभाव आपको ओजस्वी और तेजस्वी बनाएगा. प्यार और रिश्तों के लिए आज का दिन अनुकूल है. प्यार में मधुरता बढ़ेगी. दिन रोमांटिक रहेगा. विदेशी और पुराने निवेश से तगड़ा मुनाफा होगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 7 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज लक्ष्मी नारायण योग बनने जा रहा है. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश से तगड़ा लाभ होगा. व्यवसाय में वृद्धि के अनुमान है. आज माष ज्येष्ठ है. तिथि सप्तमी है. नक्षत्र धनिष्ठा है. योग कृष्ण है. आज सूर्योदय 5:06 पर और सूर्यास्त 6:46 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:57 से 12:48 तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी शुभ काम कर सकते हैं. मांगलिक और सांस्कृतिक काम करने पर दीर्घकालिक बेहतर फल प्राप्त होगा. अशुभ समय 1:18 से 3:33 तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी नया काम न करें, वरना नुकसान हो सकता है. आज दिशाशूल पश्चिम में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि में चंद्रमा लग्न के 5वें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव बुद्धि, शिक्षा, प्रेम व संतान के लिए बेहतर और शुभकारी माना जाता है. मंगल आपकी राशि में होने की वजह से पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे. काम में आपको गति मिली रहेगी और बिगड़ते हुए काम भी बनते हुए नजर आएंगे. सूर्य का प्रभाव आपको ओजस्वी और तेजस्वी बनाएगा. पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे. काम होता हुआ नजर आएगा. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.

न करें ये गलती

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपकी सेहत आज सामान्य रहेगी. मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी. हालांकि, ज्यादा काम न करें. काम करने की वजह से थकान महसूस हो सकती है. मोबाइल स्क्रीन पर कम ध्यान दें. गर्मी ज्यादा है. ऐसे में पेयजल का अधिक सेवन करें. इससे शरीर डिहाइड्रेट नहीं होगा. प्यार और रिश्तों के लिए आज का दिन अनुकूल है. प्यार में मधुरता बढ़ेगी. दिन रोमांटिक रहेगा. पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं. परिवार और बच्चों के साथ घूमने से गले और शिकवे खत्म होंगे. समय ज्यादा से ज्यादा दिन कुछ भी आवेग में आकर बोलने से बच्चे परिवार में माहौल बेहतरीन रहेगा. संतान से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. किसी धार्मिक आयोजन की योजना पर बातचीत हो सकती है.

बॉस रहेंगे आपके काम से खुश

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ के विशेष योग बन रहे हैं. विदेशी और पुराने निवेश से तगड़ा मुनाफा होगा. व्यवसाय में नए आइडिया पर काम करेंगे. रचनात्मक काम होने की वजह से लंबा मुनाफा मिलेगा. कार्य क्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी. बॉस खुश नजर आएंगे.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *