वृषभ राशि के लिए आज का दिन भारी, न दें किसी को उधार, यात्रा का प्लान भी टालें, जानें क्यों

0
वृषभ राशि के लिए आज का दिन भारी, न दें किसी को उधार, यात्रा का प्लान भी टालें, जानें क्यों


Last Updated:

Today Vrishabh Rashifal: आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए थोड़ा संभलकर चलने वाला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा और किसी को पैसा उधार देने या यात्रा की योजना बनाने में भी सावधानी बरतनी होगी. हालांकि कारोबार में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है, वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपनी काबिलियत साबित करनी पड़ सकती है. रिश्तों के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा और पुराने मतभेद दूर होने के संकेत हैं. वहीं निवेश को लेकर भी आज खास सलाह दी गई है.

Top Deals Inside

Today Vrishabh Rashifal 11 August: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पुनर्वसु नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन कर्क राशि में संचरण करेंगे. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन अमंगलकारी हो सकता है. आज आप अपने जीवन से जुड़े फैसलों को लेने से पहले सोच समझना होगा. आज आप अपने किसी जानने वाले को पैसा भी उधार न दें. यदि आप यात्रा पर जानें कि सोच रहें हैं तो फिलहाल आप अपने इस फैसले को कुछ वक्त के लिए जरूर टाल दें.

आज बिजनेस में वृद्धि के योग
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं. आज उनके व्यवसाय में वृद्धि के योग भी बने हुए हैं. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे तो इसका पॉजिटिव रिजल्ट भी आपको देखने को मिलेगा. जो लोग नौकरी कर रहें आज उन्हें ऑफिस में अपनी काबिलियत साबित करनी होगी. आज आपको बॉस की फटकार भी लग सकती है.

चांदी में निवेश का सही समय
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहें है आज वो म्युचुअल फंड या शेयर बाजार के बजाय यदि चांदी में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है.

लव लाइफ में बढ़ेगी मधुरता
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज खुशहाली आएगी. आज आपके पार्टनर से चलें आ रहें पुराने झगड़ें पर भी ब्रेक लगेगा. आज आप अपने पार्टनर की बातों को सुने समझे और उन्हें वक्त भी दें. इससे आपके रिश्ते बेहतर भी होंगे. वहीं जो लोग शादीशुदा है आज वो उनका जीवन सामान्य रहने वाला है. आज आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं.

हनुमान जी की करें पूजा
आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक संकट मोचन हनुमान जी की पूजा आराधना जरूर करें. इससे आपके जीवन में आने वाले सभी संकटों से आपको मुक्ति भी मिलेगी.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *