वृषभ राशि वालों पर आज बरसेगा धन, फाइनल होगी तगड़ी डील, न करें ये गलती

0
वृषभ राशि वालों पर आज बरसेगा धन, फाइनल होगी तगड़ी डील, न करें ये गलती


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 28 July 2026 : वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलकारी साबित हो सकता है. मुकदमे में सफलता मिल सकती है. सरकारी दफ्तर में रुका हुआ काम भी पूरा होने की संभावना है. आज परिवार को थोड़ा वक्त जरूर दें. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. स्वामी कन्हैया महाराज के मुताबिक, लंबे समय से आप जिस प्लानिंग या डील पर काम कर रहे हैं, आज वो फाइनल भी हो सकती है.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal Today 28 July 2026/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 28 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर धनु से मकर राशि में संचरण करेंगे. सूर्य आज मिथुन राशि में मौजूद हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. लोकल 18 से ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन मंगलकारी साबित हो सकता है. आज आपको मुकदमे में सफलता मिल सकती है. सरकारी दफ्तर में आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा होने की संभावना है. आज आप अपने परिवार को थोड़ा वक्त जरूर दें. इससे परिवारिक समस्याएं दूर होंगी.

शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले करें ये काम

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन भी शानदार होगा. लंबे समय से आप जिस प्लानिंग या डील पर काम कर रहे हैं, आज वो फाइनल भी हो सकती है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वे अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज मेहनत के दम पर बॉस और दूसरे सहयोगियों का भी साथ मिलेगा. वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. हालांकि इससे पहले आपको किसी एक्सपर्ट से सलाह भी जरूर लेनी चाहिए. आज आप किसी छोटे प्लॉट में पैसा निवेश करेंगे तो इससे आपको फायदा भी होगा.

कैसी रहेगी लव लाइफ

वृषभ राशि के जातक जो शादीशुदा हैं, आज उनके जीवन में चले आ रहे पुराने लड़ाई झगड़ों पर रोक लगेगी. आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं.
आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा आराधना जरूर करें. उन्हें अगर लाल ध्वज अर्पित करेंगे तो इससे आपके सारे संकट दूर होंगे.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *