शनि देव की कृपा से चमकेगा वृषभ राशि का भाग्य, निवेश से पहले जान लें लव लाइफ का हाल
Last Updated:
Vrishabha Rashifal 18 July 2026: ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन आर्थिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है.आज आपको अपने खर्चे पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.हालांकि आज आपको अचानक आपका रुका हुआ धन भी मिलने की संभावना है.आज आप अपने जीवन से जुड़े बड़े और अहम फैसले लें सकतें है.
Vrishabha Rashifal 18 July 2026: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 18 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और वरीयान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा सिंह राशि से कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. वहीं सूर्य आज मिथुन राशि में मौजूद हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन आर्थिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. आज आपको अपने खर्चे पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. हालांकि आज आपको अचानक आपका रुका हुआ धन भी मिलने की संभावना है. आज आप अपने जीवन से जुड़े बड़े और अहम फैसले ले सकते हैं.
बिजनेस में वृद्धि के योग
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनकी मुलाकात उनके किसी पुराने दोस्त से हो सकती है. आपके दोस्त की ही मदद से आपकी कोई बिजनेस डील भी फाइनल हो सकती है. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे तो इससे आपको सफलता भी जरूर मिलेगी. वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वे काम को लेकर थोड़ा तनाव में भी रहेंगे. हालांकि आज आपको आपके बॉस का पूरा सहयोग भी मिलेगा.
म्यूचुअल फंड में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज म्यूचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न मिलेगा. इसके अलावा सोने में निवेश करना भी आपके लिए बेहतर ऑप्शन है.
पार्टनर से हो सकता है झगड़ा
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं, आज उन्हें अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है. आज आपके पार्टनर से आपका झगड़ा भी हो सकता है. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका जीवन सामान्य होगा. आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं, इससे आपके जीवन में मधुरता बनी रहेगी.
शनि देव की करें पूजा
आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक शनि देव की पूजा-आराधना जरूर करें. इससे आपको शनि संबंधित समस्याओं से मुक्ति भी मिलेगी. आज आप किसी जरूरतमंद को भोजन का वितरण करेंगे तो इससे आपके काम जरूर बनेंगे.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें