शुभांशु शुक्ला ने छात्रों से कहा- मैं तो आपकी तरह टैलेंटेड भी नहीं था..

0
शुभांशु शुक्ला ने छात्रों से कहा- मैं तो आपकी तरह टैलेंटेड भी नहीं था..


Last Updated:

Lucknow News: इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सोमवार को पाने गृह नगर लखनऊ पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. शुभांशु शुक्ल उस स्कूल भी गए जहां से उन्होंने पढ़ाई की थी. छात्रों से बात कर…और पढ़ें

शुभांशु शुक्ला ने छात्रों से कहा- मैं तो आपकी तरह टैलेंटेड भी नहीं था..Lucknow News: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने लखनऊ में छात्रों को किया संबोधित

लखनऊ. अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को अपने गृह नगर लखनऊ में छात्रों को संबोधित करते हुए प्रेरणा का संदेश दिया. अपने ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे शुक्ला ने स्कूल के मंच से युवाओं को बताया कि अगर वे अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ें, तो असंभव कुछ भी नहीं.

शुभांशु शुक्ला ने कहा, “लखनऊ में लोगों का प्यार देखकर मेरी सारी थकान दूर हो गई. दिल्ली में भी स्वागत हुआ, लेकिन घर जैसा अहसास सिर्फ यहां मिला.” उन्होंने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए बताया, “मैं स्कूल में आप सबकी तरह टैलेंटेड नहीं था, लेकिन मेहनत और सही दिशा ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया. अगर मैं यह कर सकता हूं, तो आप सब और आगे जा सकते हैं.” इस दौरान उन्होंने छात्रों और शिक्षकों का धन्यवाद भी किया.

रक्षा मंत्री से मुलाकात का किस्सा

शुभांशु ने अपने सफर के एक रोचक पहलू का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री से मुलाकात की बात साझा की. उन्होंने बताया कि इस मुलाकात में उनके अनुभवों पर चर्चा हुई, जो आने वाले मिशनों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकते हैं. यह बात सुनकर छात्रों में उत्साह देखा गया.

देश के अवसर और भविष्य की योजना

छात्रों को संबोधित करते हुए शुभांशु ने कहा, “आज के समय में देश में सही अवसर मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करके बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं.” उन्होंने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की महत्वाकांक्षा का जिक्र करते हुए बताया कि 2040 तक चंद्रमा पर मानव मिशन भेजने का लक्ष्य है. “भविष्य सुनहरा है, इसलिए तैयार रहें और अपने सपनों के पीछे दौड़ें.”

छात्रों में जोश और उत्साह

शुभांशु के संबोधन के बाद छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. एक छात्र ने कहा, “शुभांशु सर की बातों से हमें प्रेरणा मिली कि मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है.” शिक्षकों ने भी इस मौके को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि यह बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक पल था.

लखनऊ में भव्य स्वागत
लखनऊ पहुंचने पर शुभांशु का जोरदार स्वागत हुआ, जिसमें स्थानीय लोग, स्कूली बच्चे और प्रशासन शामिल रहे. उनका यह दौराकेवल उनके लिए भावनात्मक रूप से खास रहा, बल्कि शहर के लिए भी गर्व का क्षण बन गया. आने वाले समय में उनकी सलाह और अनुभव युवाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मददगार साबित हो सकते हैं.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

शुभांशु शुक्ला ने छात्रों से कहा- मैं तो आपकी तरह टैलेंटेड भी नहीं था..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *