संपर्क क्रांति में बम है… दिल्ली कंट्रोल रूम को आया फोन, झांसी रेलवे स्टेशन कराया गया खाली

0
संपर्क क्रांति में बम है… दिल्ली कंट्रोल रूम को आया फोन, झांसी रेलवे स्टेशन कराया गया खाली


Last Updated:

Jhansi News: झांसी रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने से अफरातफरी मच गई. दिल्ली कंट्रोल रूम को अनजान नंबर से फोन आया था. यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की है.

हाइलाइट्स

  • दिल्ली कंट्रोल रूम को बम की फर्जी सूचना मिली.
  • यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया.
  • जांच के बाद ट्रेन को दुर्ग के लिए रवाना किया गया.
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम रखे होने की सूचना मिलने से झांसी रेलवे स्टेशन पर अचानक से अफरातफरी मच गई. यह अलर्ट दिल्ली कंट्रोल रूम को एक अनजान नंबर से फोन कर दिया गया था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सूचना छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को लेकर दी गई थी, जो झांसी में वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी थी. सुरक्षा कारणों के चलते प्लेटफार्म को पूरी तरह खाली करा लिया गया और यात्रियों को ट्रेन से उतारकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *