सहारनपुर की पहचान बने ये खास आम, स्वाद, खुशबू और कीमत तीनों में हैं नंबर-1

0
सहारनपुर की पहचान बने ये खास आम, स्वाद, खुशबू और कीमत तीनों में हैं नंबर-1


Last Updated:

आम के सीजन में सहारनपुर का आम भारत देश ने विदेशों तक मिठास छोड़ता है. आज हम इस खबर में आपको बताएंगे कि सहारनपुर के वह खूबसूरत और रसीले आम जिनको हर कोई खाना पसंद करता है. जिनको देखने के साथ ही खाने का मन करता है. और इन आम के कारण सहारनपुर की पहचान विदेश तक है.

सहारनपुर जनपद मैंगो बैल्ट बंद के नाम से जाना जाता है और यहां पर आम की विभिन्न तरह की फेमस वैरायटी लगाई जाती है. लेकिन आम के सीजन में यहां का आम भारत देश ने विदेशों तक मिठास छोड़ता है. आज हम इस खबर में आपको बताएंगे कि सहारनपुर के वह खूबसूरत और रसीले आम जिनको हर कोई खाना पसंद करता है. जिनको देखने के साथ ही खाने का मन करता है. और इन आम के कारण सहारनपुर की पहचान विदेश तक है.

सहारनपुर जनपद मुख्य रूप से लंगड़ा, दशहरी, चौसा इन आमों के लिए अपनी एक अलग पहचान रखता है. यह तीनों आम भारत देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक एक्सपोर्ट किए जाते हैं और वहां के लोगों के जीवन में मिठास घोलने का काम करते हैं. सहारनपुर में दशहरी आम की कई वैरायटी लगाई जाती है. जिसमें नागिन दशहरी बेहद खास वैरायटी है.

अगर आप आम खाने के शौकीन हैं तो आज हम आपको यूपी के सहारनपुर के उस आम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम तो बनारस पर है लेकिन सहारनपुर का फेमस आम है. सहारनपुर का बनारसी लंगड़ा आम अपनी शहद जैसी मिठास, रेशे-मुक्त गुदे और पकने के बाद भी हरा रहने की खासियत के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है. इसके अनूठे स्वाद और सुगंध के कारण यह उत्तर प्रदेश का एक बेहद लोकप्रिय फल है. लोगों को मिठास देने के साथ-साथ यह किसानों को अच्छा लाभ देता है और इसका दाम अन्य आम से तीन गुना अधिक तक रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब बात आती है उस आम की जो सबसे लेट वैरायटी है. सहारनपुर का चौसा आम अपनी बेमिसाल मिठास, मलाईदार गूदे और बेहतरीन सुगंध के लिए विश्व प्रसिद्ध है. यह आम आकार में काफी बड़ा और वजन में भारी होता है, जो कि गर्मियों के अंत में पककर तैयार होता है. अपनी शानदार गुणवत्ता के कारण यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोर्ट (निर्यात) किया जाता है. अपनी विशिष्ट गुणवत्ता के कारण, यह आम अक्सर देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे अति विशिष्ट व्यक्तियों को भी उपहार स्वरूप भेजा जाता है.

सहारनपुर का दशहरी आम अपनी अत्यधिक मिठास, रसीलेपन और खास सुगंध के लिए प्रसिद्ध है. उत्तर प्रदेश की प्रमुख मैंगो बेल्ट होने के नाते सहारनपुर में दशहरी आम का गूदा लगभग रेशे-रहित और बहुत मुलायम होता है. इसके साथ ही इसका छिलका बहुत पतला और खाने योग्य होता है. यह आम सबसे पहले आता है और आम को कच्चा खाने के साथ ही लोग इसका अचार डालना भी बेहद पसंद करते हैं.

सहारनपुर का ‘रसगुल्ला आम’ अपनी बेमिसाल मिठास, अत्यधिक रसदार गूदे और बेहतरीन खुशबू के लिए जाना जाता है. यह आम इतना मीठा होता है कि इसे खाने पर मुंह में रसगुल्ले जैसा स्वाद आता है, यही वजह है कि इसका नाम ‘रसगुल्ला आम’ पड़ा है. यह आम आपको ज्यादातर सहारनपुर क्षेत्र में खाने को मिलेगा जहां के प्रत्येक किसान इसके पेड़ जरूर लगाते हैं. इतना ही नहीं वीआईपी लोग भी इस रसगुल्ला आम को खाना बेहद पसंद करते हैं यह आम गुच्छे में आता है.

सहारनपुर का ‘गुलाब जामुन’ आम अपनी बेहतरीन मिठास, अनूठे रंग और खुशबू के लिए बेहद प्रसिद्ध है. यह आम पकने के दौरान तीन बार अपना रंग बदलता है. शुरुआत में यह हरा होता है, पकने की प्रक्रिया में यह लाल रंग का हो जाता है और पूरी तरह पकने के बाद यह चमकीले पीले रंग में बदल जाता है. यह किस्म पेड़ों पर आम तौर पर भारी गुच्छों (बंचेज) के रूप में लगती है, जो देखने में बहुत आकर्षक लगती है. अपनी अनूठी खासियत के कारण, यह आम बाजार में सामान्य किस्मों से लगभग दोगुने दाम पर बिकता है. इसकी भारी मांग न केवल स्थानीय मंडियों में होती है, बल्कि विदेशों तक भी इसका निर्यात किया जाता है.

सहारनपुर के आमों की यह सभी वैरायटी अन्य आमों से बेहद अलग है. कोई भी आम ऐसा नहीं है जो अपने स्वाद के लिए जाना ना जाता हो, सहारनपुर के लिए सभी आम, आम के सीजन में देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री यहां तक की अन्य मंत्रियों को भी उपहार के रूप में भेंट किए जाते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सहारनपुर के आम को उसके नाम और स्वाद से जानते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *