सहारनपुर में बच्चों के लिए ये जगहें हैं बेस्ट, ₹20 से ₹50 में झूले और बोटिंग का लें मजा

0
सहारनपुर में बच्चों के लिए ये जगहें हैं बेस्ट, ₹20 से ₹50 में झूले और बोटिंग का लें मजा


Last Updated:

Best Places in Saharanpur for Kids Fun: अगर आप बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सहारनपुर शहर में ही कई ऐसे शानदार स्थान मौजूद हैं, जहां कम बजट में भरपूर मनोरंजन किया जा सकता है. यहां बच्चों के लिए झूले, बोटिंग, ट्रेन राइड, वाटर मस्ती और स्वादिष्ट फूड जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि इन जगहों पर जाने के लिए आपको शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप कम खर्च में ही परिवार के साथ यादगार समय बिता सकते हैं.

सहारनपुर जनपद अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और घूमने वाली जगहों के लिए लोगों के बीच तेजी से पहचान बना रहा है. अगर आप अपने बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है. सहारनपुर में ही कई ऐसे स्थान मौजूद हैं, जहां बच्चे झूलों, बोटिंग और कई तरह की मनोरंजन सुविधाओं का आनंद उठा सकते हैं.

अगर आप बच्चों को सहारनपुर शहर में ही किसी अच्छे मनोरंजन स्थल पर ले जाना चाहते हैं तो कपिल फन प्वाइंट एक बेहतर विकल्प हो सकता है. यह कुछ समय पहले ही शुरू हुआ है, जहां बच्चों के लिए कई तरह के झूले और मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि यहां एंट्री फीस भी काफी कम रखी गई है. सिर्फ 20 रुपये में प्रवेश मिल जाता है, जबकि 40 से 50 रुपये तक में बच्चे कई झूलों का आनंद ले सकते हैं.

कपिल फन प्वाइंट में बच्चों के लिए पांडा ट्रेन, स्लाइडिंग झूला और कई तरह के अन्य झूले मौजूद हैं. यहां पांडा ट्रेन और स्लाइडिंग झूले का चार्ज करीब 50 रुपये रखा गया है. इसके अलावा बच्चे अलग-अलग झूलों का भी आनंद उठा सकते हैं. यहां खाने-पीने के लिए भी कई तरह के विकल्प मिलते हैं, जिनकी कीमत काफी सामान्य रखी गई है. इसके साथ ही बच्चे पैडल बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बच्चों के लिए सहारनपुर का सनसिटी पार्क भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. यह पार्क शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक बच्चों के लिए खुला रहता है. यहां बच्चे वाटर मस्ती के साथ कई तरह के झूलों का आनंद ले सकते हैं. यह पार्क सहारनपुर-दिल्ली हाईवे पर शहर से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां ब्रेक डांस झूला, गोल चक्कर झूला, ड्रैगन झूला समेत कई तरह के आकर्षक झूले मौजूद हैं.

सनसिटी पार्क में भी बच्चों के लिए चार्ज काफी कम रखा गया है. यहां 50 से 100 रुपये तक में बच्चे अलग-अलग झूलों और मनोरंजन सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं. अगर परिवार के कई सदस्य एक साथ जाते हैं तो कुछ विशेष छूट भी मिल सकती है. यहां जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है. वहीं, दिन के समय वाटर एक्टिविटी का आनंद लेने के लिए भी परिवार बच्चों के साथ पहुंच सकते हैं.

अगर आप बच्चों के साथ बोटिंग और प्राकृतिक माहौल का आनंद लेना चाहते हैं तो सहारनपुर का नया बोटिंग प्वाइंट आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां बच्चों और परिवार के लिए कई तरह की बोटिंग सुविधाएं उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि यहां बोटिंग का चार्ज भी काफी कम रखा गया है. यह स्थान सहारनपुर शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर गांव थरौली में स्थित है, जहां परिवार के साथ अच्छा समय बिताया जा सकता है.

इस बोटिंग प्वाइंट पर ड्रैगन बोट और पैडल बोटिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. ड्रैगन बोट में बच्चों के साथ बोटिंग करने पर बच्चों का अलग से चार्ज नहीं लिया जाता है. इसके लिए करीब 100 रुपये में आधे घंटे तक बोटिंग का आनंद लिया जा सकता है. वहीं पैडल बोटिंग का चार्ज करीब 40 रुपये रखा गया है, जिसमें लोग लंबे समय तक इस सुविधा का आनंद उठा सकते हैं.

अगर आप अपने बच्चों के साथ कम खर्च में घूमने और मनोरंजन का प्लान बना रहे हैं तो सहारनपुर में मौजूद ये जगहें आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं. यहां बच्चों को झूले, बोटिंग, ट्रेन, फूड और वाटर एक्टिविटी जैसी कई सुविधाएं मिल जाएंगी. ऐसे में परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के लिए इन स्थानों पर जरूर जा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *