साउथ के इस सुपरस्टार के खिलाफ बरेली के मौलाना ने जारी किया फतवा

0
साउथ के इस सुपरस्टार के खिलाफ बरेली के मौलाना ने जारी किया फतवा


Last Updated:

Bareilly News: बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने तमिल स्टार विजय थलापति के खिलाफ फतवा जारी किया है, उन्हें मुस्लिम विरोधी बताया और तमिलनाडु के मुसलमानों से दूरी बनाए रखने की अपील की है. विजय पर आरोप है…और पढ़ें

Bareilly News: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति के खिलाफ फतवा

हाइलाइट्स

  • बरेली के मौलाना ने विजय थलापति के खिलाफ फतवा जारी किया.
  • विजय थलापति पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप.
  • तमिलनाडु के मुसलमानों से दूरी बनाए रखने की अपील.

रामविलास सक्सेना/बरेली. तमिल स्टार विजय थलापति के खिलाफ बरेली से फतवा जारी किया गया है. आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चश्मे दारुल इफ्ता के चीफ मुफ्ती मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने विजय थलापति के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में फतवा जारी किया है. फतवे में कहा गया है कि विजय थलापति मुस्लिम विरोधी हैं और उनकी पुरानी गतिविधियां इस्लाम के खिलाफ रही हैं. रोज़ा इफ्तार में शराबी और जुआरी असामाजिक तत्वों को बुलाना नाजायज़ और गुनाह का काम है.

फतवे में तमिलनाडु के मुसलमानों से कहा गया है कि ऐसे व्यक्ति पर भरोसा न करें और अपने कार्यक्रमों में न बुलाएं. मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने अपने बयान में कहा कि विजय थलापति फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम जमाने के लिए मुस्लिम भावनाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि उनका इतिहास मुस्लिम विरोध से भरा पड़ा है. उनकी फिल्म “द बीस्ट” में उन्होंने मुस्लिम समुदाय को आतंकवाद और उग्रवाद से जोड़ा है. इस फिल्म में थलापति ने मुसलमानों को “राक्षस” और “शैतान” दिखाने की कोशिश की है. अब, चूंकि वे राजनीति में कदम रख रहे हैं और उन्हें वोट चाहिए, इसलिए वे मुस्लिम तुष्टीकरण कर रहे हैं.

इसके अलावा, उनके द्वारा बनाई गई अन्य फिल्मों में भी इस्लाम और मुसलमानों को निशाना बनाया गया है. मौलाना बरेलवी ने कहा कि हाल ही में उनके द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में भी उन्होंने इफ्तार और रमज़ान की पवित्रता को ताक पर रख दिया. इफ्तार में ऐसे लोगों को बुलाया गया जो इस्लाम के उसूलों के खिलाफ काम करते हैं. इफ्तार में “शराबी और उपद्रवी” शामिल थे, जो न तो रोज़ा रखते थे और न ही इस्लामी प्रथाओं से जुड़े थे. इस बात के लिए तमिलनाडु में उनके खिलाफ सुन्नी मुसलमानों ने पुलिस से शिकायत भी दर्ज की थी. तमिलनाडु के मुसलमानों को चाहिए कि वे विजय थलापति से दूरी बनाए रखें, उनके कार्यक्रमों में न जाएं और न ही उन्हें अपने धार्मिक कार्यक्रमों में बुलाएं.

homeuttar-pradesh

साउथ के इस सुपरस्टार के खिलाफ बरेली के मौलाना ने जारी किया फतवा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *