सास दामाद की लव स्टोरी में एक और हसीना की एंट्री, दूल्हे राजा का आ गया था दिल

0
सास दामाद की लव स्टोरी में एक और हसीना की एंट्री, दूल्हे राजा का आ गया था दिल


Last Updated:

Saas Damad Love Story: रिपोर्ट्स के मुताबिक सास को भगाने में राहुल की दोस्तों ने मदद की थी. वे बाइक से दोनों को कासगंज रेलवे स्टेशन छोड़ने गए.

सास दामाद की लव स्टोरी में नया एंगल.

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सास को भगाने वाले दामाद को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं. इस बीच एक जानकारी मिली है कि दामाद राहुल सास को भगाने से पहले गांव की ही एक महिला को भगाकर ले गया था. यह मामला एक साल पुराना है. राहुल पड़ोस के गांव की महिला के साथ भाग गया था और दो महीने बाद लौट आया था. उस वक्त महिला के परिजनों ने पुलिस से शिकायत से नहीं की, जिसके चलते राहुल के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सास को भगाने में राहुल की दोस्तों ने मदद की थी. वे बाइक से दोनों को कासगंज रेलवे स्टेशन छोड़ने गए. पुलिस ने इस मामले में दोस्तों के अलावा जीजा को भी हिरासत में लिया हुआ है.

बता दें कि जिले के मडराक के एक गांव की रहने वाली युवती का रिश्ता दादों के युवक से हुआ था. 16 अप्रैल को शादी होने वाली थी. लेकिन इससे पहले राहुल अपनी सास को लेकर फरार हो गया. सास ने ही राहुल को फोन दिलाया था. बातचीत के दौरान 38 साल की सास होने वाले 20 साल के दामाद को दिल दे बैठी. लड़की के पिता का कहना है कि पुलिस पत्नी को तलाशकर जेवर और रुपये दिला दे. अब पत्नी से कोई रिश्ता नहीं है. वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सीओ इग्लास महेश कुमार ने बताया कि दोनों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

homeuttar-pradesh

सास दामाद की लव स्टोरी में एक और हसीना की एंट्री, दूल्हे राजा का आ गया था दिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *