सितंबर माह में शुरू करें इस फूल की खेती, दिसंबर होगी छप्पर फाड़ कमाई

0
सितंबर माह में शुरू करें इस फूल की खेती,  दिसंबर होगी छप्पर फाड़ कमाई


Last Updated:


कृषि केंद्र शिवगढ़ के प्रभारी अधिकारी कृषि शिवशंकर वर्मा ने लोकल 18 से कहा कि गेंदा के फूल का धार्मिक आयोजनों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपना एक अलग महत्व है. जिसकी वजह से यह बाजारों में अच्छे दा…और पढ़ें

गेंदा का फूल जिसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही औषधीय के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है. किसान अब इसकी खेती करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. क्योंकि समय के साथ ही खेती किसानी में भी परिवर्तन हो रहा है.इसीलिए देश के किसान अन्य फसलों की खेती न करके फूलों की खेती की ओर ज्यादा रुख कर रहे हैं. जिनमें वे गुलाब के साथ गेंदा के फूलों की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.

फूलों की खेती करने वाले किसान सितंबर माह से दिसंबर माह के मध्य अपने खेतों में गेंदा के फूल की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. इन 4 माह के अंतराल में त्योहारों एवं वैवाहिक कार्यक्रमों का सीजन शुरू होने वाला है. जिससे बाजारों में गेंदा के फूलों की मांग बढ़ जाती है.

गेंदा का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व
रायबरेली जिले के राजकीय कृषि केंद्र शिवगढ़ के प्रभारी अधिकारी कृषि शिवशंकर वर्मा (बीएससी एजी डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद) ने लोकल 18 से कहा कि गेंदा के फूल का धार्मिक आयोजनों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपना एक अलग महत्व है.जिसकी वजह से यह बाजारों में अच्छे दामों में बिक जाता है.इसकी खेती करने वाले किसान इससे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

सितंबर में करें रोपाई
शिव शंकर वर्मा बताते हैं कि गेंदा की खेती के लिए सितंबर माह सबसे उपयुक्त समय माना जाता है.इस माह में किसान पौधे की रोपाई करने जिससे आने वाले नवरात्र दिवाली छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों में इसकी बिक्री करके वह अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

ये हैं उन्नत किस्म
गेंदा की फूलों की खेती करने वाले किसान गेंदा की उन्नत किस्म का चयन करें जिनमें प्रमुख रूप से पूसा दीप,पूसा बहार,पूसा नारंगी,पूसा बसंती हैं.यह किस्म कम समय में तैयार होकर अच्छा मुनाफा देती हैं. इनका फूल भी उच्च गुणवत्ता वाला होता है.जो लोगों को अपनी और आकर्षित करता है.

ऐसे करें रोपाई
गेंदा के फूल की रोपाई किसान पंक्तिवार तरीके से करें इसकी रोपाई अलग-अलग सीजन में अलग-अलग प्रकार से की जाती है. जिसमें सितंबर माह में इसकी खेती करने वाले किसान पौधे से पौधे के बीच की दूरी 45 सेमी तक रखें. जिससे पौधा आसानी से ग्रोथ कर सके.

homeagriculture

सितंबर माह में शुरू करें इस फूल की खेती, दिसंबर होगी छप्पर फाड़ कमाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *