‘सिर्फ वेतन लेना ठीक…’, 13 दिन बीत गए पर IAS रिंकू सिंह को नहीं मिली पोस्टिंग

0
‘सिर्फ वेतन लेना ठीक…’, 13 दिन बीत गए पर IAS रिंकू सिंह को नहीं मिली पोस्टिंग


Last Updated:

IAS Rinku Singh Rahi Latest Interview/ IAS Story/ IAS Rinku Singh Rahi News: आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का नाम कई बार सुर्खियों में रह चुका है. भ्रष्टाचार से लड़ने के जुनून की वजह से गोलियां खा चुका अफसर हाल ही में अपने इस्तीफा देने की वजह से चर्चाओं में आ गया था. फिर उन्होंने यूटर्न भी ले लिया था. मगर, कई दिन बीतने के बाद भी कोई पोस्टिंग नहीं मिल रही है. आइए जानते हैं रिंकू की जुबानी उनकी कहानी…

Zoom

आईएएस रिंकू सिंह.

IAS Rinku Singh Rahi: आईएएस रिंकू सिंह राही लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ही में 20 अप्रैल को उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था. इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि अब उन्हें जल्दी ही तैनाती दी जा सकती है. मगर, 13 दिन से ज्यादा बीत गए हैं और अधिकारी को अभी तक कोई पोस्टिंग नहीं मिली है. एक बार फिर उनका मीडिया के सामने दर्द छलका है. उनका कहना है कि मुझे काम न करके सिर्फ वेतन लेना ठीक नहीं लग रहा.

क्या है मामला?
यूपी कैडर में साल 2023 बैच के आईएएस रिंकू सिंह ने बीते 26 मार्च 2026 को राष्ट्रपति और यूपी के नियुक्ति विभाग को अपना इस्तीफा दिया था. उन्होंने यह कहते हुए अपना इस्तीफा सौंपा था कि उन्हें ना तो लंबे समय से पोस्टिंग दी जा रही है और ना ही कोई काम दिया जा रहा है. वे अटैच हैं, लेकिन उन्हें जनसेवा का मौका नहीं दिया. एसडीएम रहते हुए कार्रवाई के बाद उन्हें साइडलाइन कर दिया गया. हालांकि उन्हें वेतन मिलता रहा पर काम करने और जनसेवा के मौकों से दूर रखा गया. इसे नैतिक फैसला बताते हुए इस्तीफा सौंप दिया था. हालांकि, फिर उन्होंने अपने इस्तीफे को वापस ले लिया था.

वेतन लेना ठीक…
अब कई दिन बीतने के बाद भी जब उन्हें कोई पोस्टिंग नहीं मिली तो उन्होंने ये दर्द दैनिक भास्कर के साथ साझा किया. कहा, ‘मुझे सिर्फ काम चाहिए. सरकार कहीं भी पोस्टिंग दे दे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे काम न करके सिर्फ वेतन लेना ठीक नहीं लग रहा.’

गौरतलब है, सरकार ने रिंकू सिंह राही को राजस्व परिषद में अटैच किया है. परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार हैं. सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों अनिल कुमार ने रिंकू सिंह को कुछ विभागीय काम सौंपे थे, जिन्हें IAS अधिकारी ने पूरा भी कर दिया. जब उनसे पूछा गया कि इस्तीफा वापस लेने के बाद क्या प्रक्रिया चल रही तो उन्होंने कहा कि अभी बहुत क्लियर नहीं है कि मेरे मामले में क्या चल रहा है? पोस्टिंग के लिए मैंने कोई डिमांड नहीं की है, सिर्फ काम ही करना चाहता हूं.

उनसे आगे पूछा कि क्या किसी अधिकारी का कॉल आपके पास आया था? उस पर आईएएस अधिकारी ने कहा कि इस्तीफा देने के बाद तो कई कॉल आए थे, लेकिन इस्तीफा वापस लेने के बाद से किसी अधिकारी का कॉल नहीं आया. मैं अटैचमेंट में हूं, सैलरी तो पूरी मिल रही है. 9 महीने से मेरे पास कोई काम नहीं था. इसलिए सैलरी लेना भी ठीक नहीं लगता. मैं कहीं तैनाती चाहता हूं, जिससे कुछ काम कर सकूं.

साल 2009 में क्या हुई थी घटना?
बता दें कि रिंकू सिंह राही की प्रोफेशनल बैकग्राउंड काफी जबरदस्त रहा है. साल 2009 में उन्होंने एक बहुत बड़े घोटाले का खुलासा किया था. इसके बाद उनपर जानलेवा हमला भी हुआ. इस दौरान उनपर सात गोलियां चलाई गई. इसके बाद भी वह बच गए थे. हालांकि शाहजहांपुर में वकीलों के प्रदर्शन के दौरान उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह उठक-बैठक कर रहे थे. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सरकार ने उन्हें अटैच कर दिया. लेकिन कोई पोस्टिंग नहीं मिली थी.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *