‘सीएम योगी के गांव का हूं गोली मार दूंगा’, बैंक मैनेजर ने दी कस्टमर को धमकी

0
‘सीएम योगी के गांव का हूं गोली मार दूंगा’, बैंक मैनेजर ने दी कस्टमर को धमकी


Last Updated:

Barabanki Story – पीड़ित को मैरिज हाल बनवाने के लिए बैंक से लोन लेना पड़ा भारी, तत्कालीन बैंक मैनेजर ने फोन पर पीड़ित को दिया जान से मारने की धमकी, बैंक मैनेजर ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव का रहने वाला हूं योगी जी का मेरे घर आना जाना है तुम्हारी गोली मारकर कर दूंगा हत्या ।

Zoom

पीड़ित का बयान.

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पर इंडियन ओवरसीज बैंक के तत्कालीन मैनेजर के द्वारा पीड़ित उपभोक्ता को फोन पर धमकाने का ऑडियो सामने आया है. जिसमें तत्कालीन बैंक मैनेजर विराट कौशिक ने उसे गोली मारकर जान से मार देने की धमकी दी है. उसके साथ ही पीड़ित उपभोक्ता को धमकाया है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव का रहने वाला है. शासन प्रशासन उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है वह उपभोक्ता को गोली मारकर उसकी हत्या कर देगा. डरे सहमे पीड़ित ने बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पूरे मामले पर न्याय की गुहार लगाई है.

आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. जहां पर पीड़ित सुनील कुमार पुत्र रूप नारायण निवासी ग्राम बिशुनपुर थाना देवा के द्वारा शिवा पैलेस एंड मैरिज लॉन बिशुनपुर में बनवाया जा रहा है. जिसके लिए पीड़ित ने देवा में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक से 15 लख रुपए का लोन लिया था. उस समय तत्कालीन बैंक मैनेजर विराट कौशिक के द्वारा लोन को पास किया गया था. पीड़ित द्वारा समय पर बैंक की किस्त अदा की जा रही थी.

लेकिन बीते 2 जून को रात्रि करीब 9.39 मिनट पर देवा के ओवरसीज बैंक के तत्कालीन मैनेजर विराट कौशिक जो कि लखनऊ के चिनहट ब्रांच में पोस्ट है. उनके द्वारा पीड़ित को फोन किया गया और पैसा जमा करने की बात कही गयी. पीड़ित ने बताया कि समय पर उसकी किस्त जा रही है लेकिन बैंक मैनेजर ने कहा कि 27000 रुपए उसे तत्काल जमा करना है यदि नहीं जमा करेगा तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी. क्योंकि विराट कौशिक ने बताया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव का रहने वाला है.

मुख्यमंत्री योगी का उसके घर पर आना-जाना है, शासन प्रशासन उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. पीड़ित ने तत्कालीन बैंक मैनेजर से किस्त जमा करने को लेकर के बात कही, लेकिन बैंक मैनेजर मुख्यमंत्री योगी का रौब उसे दिखाता रहा और लगातार जान से मारने की धमकी देता रहा है.

दरअसल आपको बता दें कि बैंक मैनेजर विराट कौशिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने के नियत से पीड़ित सुनील कुमार को धमकाया है. जबकि पीड़ित के द्वारा समय पर बैंक के लोन की किस्त अदा की जा रही है.  पीड़ित के पास बैंक मैनेजर के द्वारा उसे धमकाने का ऑडियो भी मौजूद है, जिसको लेकर पीड़ित ने बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है.

पीड़ित ने बताया है कि जब तत्कालीन बैंक मैनेजर विराट कौशिक देवा की ब्रांच में तैनात नहीं है, तो उनके द्वारा उन्हें बिना वजह क्यों धमकाया गया है. जबकि वह समय से अपने लोन की किस्त को अदा कर रहा है. हालांकि पीड़ित के अनुसार बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने उसे आश्वासन दिया है कि इस पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी से कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *