सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में लखनऊ से आरोपी गिरफ्तार
Last Updated:
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में सीबीआई की कोलकाता टीम ने लखनऊ में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के अनुसार, आरोपी विकास मिश्रा को लखनऊ के एक होटल से हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच जारी है और सीबीआई आरोपी से पूछताछ कर रही है.
लखनऊ: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में सीबीआई की कोलकाता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने लखनऊ के एक होटल से विकास मिश्रा को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर की गई. फिलहाल, मामले की जांच जारी है और सीबीआई आरोपी से पूछताछ कर रही है.
अब तक कई हो चुके हैं अरेस्ट
वैसे इससे पहले चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में शामिल गोलू सिंह उर्फ़ को सीबीआई ने बलिया से गिरफ्तार किया था. गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद गोलू को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सीबीआई कोलकाता चली गई. गोलू सिंह पर चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में हथियार व कार खरीद में उसकी भूमिका थी. वैसे गुरुवार को ही इस हत्याकांड के मुख्य शूटर ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ मोनू ने गैंगस्टर कोर्ट में सरेंडर किया था. इससे पहले नवीन सिंह और राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है.
गोली मारकर की गई थी चंद्रनाथ रथ हत्या
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद इस हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी गई. अब सीबीआई अब तक हुई गिरफ्तारियों के माध्यम से इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है. सीबीआई को उम्मीद है कि इन गिरफ्तारियों के बाद आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं.
About the Author

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें