‘सुप्रीम लीडर’ राहुल गांधी! जन्मदिन से पहले प्रयागराज में लगे पोस्टर

0
‘सुप्रीम लीडर’ राहुल गांधी! जन्मदिन से पहले प्रयागराज में लगे पोस्टर


Last Updated:

Prayagraj News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन से पहले प्रयागराज में लगे एक पोस्टर से सियासत गरमा गई है. इस विवादित पोस्टर में राहुल गांधी को भारत का सुप्रीम लीडर बताया गया है. साथ ही उनकी तुलना महात्मा गांधी से भी की गई है.

Zoom

प्रयागराज में राहुल गांधी के पोस्टर से गरमाई सियासत

प्रयागराज. रायबरेली संसदीय सीट से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार 19 जून को मनाया जाएगा. लेकिन राहुल गांधी के जन्मदिन से पहले कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की ओर से जारी किये गये एक विवादित पोस्टर से सियासत गरमा गई है. विवादित पोस्टर में राहुल गांधी को भारत का सुप्रीम लीडर बताया गया है. प्रयागराज में राहुल गांधी के जन्मदिन से पहले यह पोस्टर चर्चा का सबब बना हुआ है.

स्थानीय कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला की ओर से जारी किया यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्टर के जरिए राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाए जाने की अपील की गई है. राहुल गांधी की तस्वीर के साथ ही राहुल गांधी को सत्य के पथिक, जन-जन के नेता और भारत का गर्व बताया गया है. पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि सत्य प्रेम और न्याय के पथ पर चलने वाला नेतृत्व ही देश को नई दिशा दे सकता है. कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने दावा किया है कि राहुल गांधी जैसा नेक दिल और रहम दिल नेता कोई दूसरा नहीं है. राहुल गांधी ही देश के गरीबों के अच्छे रहनुमा बन सकते हैं.

महात्मा गांधी से तुलना

इरशाद उल्ला ने राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी से भी की है. उनका कहना है कि राहुल गांधी में महात्मा गांधी की झलक दिखाई देती है. कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने खुद को राहुल गांधी का सबसे बड़ा जबरा फैन भी बताया है. इरशाद उल्ला ने कहा है कि राहुल गांधी के लिए जरूरत पड़ी तो खून का एक-एक कतरा उनके लिए समर्पित कर देंगे.

10 जुलाई को प्रयागराज में रहेंगे राहुल

राहुल गांधी को लेकर विवादित पोस्टर उस समय जारी किया गया है, जबकि राहुल गांधी खुद नीट पेपर लीक के मामले को लेकर 10 जुलाई को प्रयागराज आने वाले हैं और यहां पर प्रतियोगी छात्रों से संवाद का कार्यक्रम तय किया गया है. फिलहाल राहुल गांधी के जन्मदिन के पहले जारी इस पोस्टर ने एक नई बहस छेड़ दी है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *