सुबह-सुबह जेल पहुंच गई अयोध्या पुलिस, दान चोरी के तीन आरोपियों के रिमांड पर लिया
Last Updated:
Ram Mandir Chori News Live: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की एक अदालत ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से तीन को मंगलवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने…और पढ़ें
राम मंदिर दान चोरी के आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया.
ऋषभ मणि त्रिपाठी/आनंद तिवारी/Ram Mandir Chori News Live: राम मंदिर दान चोरी का विवाद गहराता जा रहा है. राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफा दे चुके चंपत राय ने मौन धारण कर लिया है. उन्होंने एक सार्वजनिक लेटर भी जारी किया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद वह सभी आरोपों के जवाब देंगे. इस बीच राम मंदिर दान चोरी की जांच कर रही अयोध्या पुलिस आज तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.
Ram Mandir News Live: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर पोस्ट को लेकर सपा ने निशिकांत दुबे को भेजा कानूनी नोटिस
समाजवादी पार्टी (सपा) ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में शामिल रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जोड़ने वाले सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य निशिकांत दुबे को कानूनी नोटिस भेजा है. समाजवादी अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ ‘‘मानहानि, चरित्र हनन और दुर्भावनापूर्ण सामग्री प्रकाशित करने’’ के आरोप में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को कानूनी नोटिस भेजा गया है. पाल द्वारा दुबे को भेजे गए पांच पृष्ठों के नोटिस में कहा गया है, ‘‘आप (निशिकांत दुबे) ने ऐसी मानहानिकारक सामग्री साझा की है, जिसका उद्देश्य समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के प्रति जानबूझकर घृणा फैलाना है. इससे समाजवादी पार्टी के खिलाफ सीधे तौर पर नफरत भड़काने का प्रयास हुआ है, जो राजद्रोह जैसी प्रकृति का है.’
Ram Mandir Donation Theft Live: 40 घंटे के लिए लवकुश, अनुकल्प और करुणेश को रिमांड पर ले गई अयोध्या पुलिस
राम मंदिर दान गबन मामले पर अयोध्या पुलिस ने तीनों आरोपी लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय को लिया रिमांड पर. सुबह 7:00 बजे पहुंच गई थी अयोध्या पुलिस जिला जेल. जेल से अयोध्या पुलिस ने लिया है रिमांड पर. अयोध्या पुलिस तीनों आरोपियों को कस्टडी में लेकर हुई रवाना. विवेचन आशुतोष तिवारी ने दिया था न्यायालय में रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र. तीनों आरोपियों के लिए न्यायालय ने दिया है 40 घंटे की रिमांड. बीते दिनों अविनाश शुक्ला को पुलिस ने लिया था 13 घंटे की रिमांड पर. अविनाश शुक्ला से मिले थे पुलिस को कई अहम सुराग. अयोध्या पुलिस 40 घंटे तक करेगी लवकुश, अनुकल्प और करुणेश से पूछताछ.
Ram Mandir Daan Chori News Live: चंपत राय से मिलने पहुंचे कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी
राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय से मिलने पहुंचे कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी. तीर्थ क्षेत्र भवन पर चल रही है बंद कमरे में मुलाकात. राम मंदिर महासचिव चंपत राय की स्थिति के बाद पहली बार मुलाकात है राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी से. कल देर रात राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जारी किया था पत्र . पत्र में राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने राम भक्तों के लिए लिखा था संदेश. एसआईटी जांच होने के बाद देंगे सभी के सवालों का जवाब. 6 जुलाई को होने वाली राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में भी नहीं भाग लिया था राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने. राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय को रखा गया था ट्रस्ट की बैठक से दूर.