सुल्तानपुर की अंशिका ने यूट्यूब से सीखकर चित्रकारी में बनाया नाम, मिल चुके हैं कई अवॉर्ड

0
सुल्तानपुर की अंशिका ने यूट्यूब  से सीखकर चित्रकारी में बनाया नाम, मिल चुके हैं कई अवॉर्ड

Last Updated:

अंशिका कसौधन लोकल 18 से बताती हैं कि उनको यह कला ईश्वर द्वारा मिली है लेकिन हुए ज्यादातर यूट्यूब का सहारा लेकर चित्रकार और क्राफ्ट उत्पादों का निर्माण करती हैं. यूट्यूब से चित्रकारी और क्राफ्टिंग की इस कला को सीखा और तभी से वे अलग-अलग तरह के चित्र और क्राफ्ट बना रही हैं. अंशिका आगे बताती हैं कि उनकी बचपन से क्राफ्टिंग में काफी रुचि रही है. यही वजह है कि उन्होंने बतौर करियर इसी फील्ड को ही चुना और आज वह कई तरह के पेंटिंग्स और क्राफ्टिंग बनाकर कई प्रतियोगिताओं में भी प्रस्तुत कर रही हैं. अंशिका इस समय बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई भी कर रही हैं. यह हुनर वह अपनी दोस्त की प्रेरणा लेकर हासिल कर रही हैं.

सुल्तानपुरः हमारे समाज में कुछ कहानी ऐसी होती हैं जो न सिर्फ युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत का काम करती हैं बल्कि पूरे समाज के लिए काम करती हैं. एक ऐसे ही कहानी यूपी के सुल्तानपुर जिले से जुड़ी हुई है जिसमें एक लड़की जिसने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया और यूट्यूब से सीख कर अपने हाथों को निखार कर लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत का काम कर गई. दर असल यह कहानी है सुल्तानपुर के कूरेभार की रहने वाली युवती अंशिका की जिसने चित्रकारी में बेहतर परिणाम दिया है.

यूट्यूब से सीखा चित्रकारी

अंशिका कसौधन लोकल 18 से बताती हैं कि उनको यह कला ईश्वर द्वारा मिली है लेकिन हुए ज्यादातर यूट्यूब का सहारा लेकर चित्रकार और क्राफ्ट उत्पादों का निर्माण करती हैं. यूट्यूब से चित्रकारी और क्राफ्टिंग की इस कला को सीखा और तभी से वे अलग-अलग तरह के चित्र और क्राफ्ट बना रही हैं. अंशिका आगे बताती हैं कि उनकी बचपन से क्राफ्टिंग में काफी रुचि रही है. यही वजह है कि उन्होंने बतौर करियर इसी फील्ड को ही चुना और आज वह कई तरह के पेंटिंग्स और क्राफ्टिंग बनाकर कई प्रतियोगिताओं में भी प्रस्तुत कर रही हैं. अंशिका इस समय बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई भी कर रही हैं. यह हुनर वह अपनी दोस्त की प्रेरणा लेकर हासिल कर रही हैं.

पेंटिंग प्रतियोगिता में ले चुकी हैं हिस्सा

अंशिका एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं लेकिन साधारण परिवार से निकलकर अंशिका ने असाधारण चित्रकारी और क्राफ्टिंग करके न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन कर रही है बल्कि कूरेभार और पूरे सुल्तानपुर जिले का नाम रोशन कर रही हैं. अंशिका के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं और उनकी माता ग्रहणी है. वे पेंटिंग्स की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं इसके अलावा उनके पास कई कार्यक्रमों और चित्रकारी में अवार्ड भी मिल चुका है. इसके साथ ही उनका सपना है कि वह आगे चलकर चित्रकला में बेहतर पेंटिंग्स, आर्ट गैलरी बनाकर कला को समाज में प्रस्तुत कर सकें.

इस तरह के बनाती हैं चित्र

इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अंशिका ने पेंटिंग्स बनाना सीखा और आज वे कई तरह के चित्र बनाकर अच्छा नाम कमा रही हैं. आर्ट्स में अंशिका पोट्रेट ,लैंडस्केप, टी-शर्ट पेंटिंग, क्राफ्ट वर्क और अन्य कई तरह के चित्र को बनाने का काम अंशिका करती हैं. इसके साथ ही अपने इन चित्रों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचकर उससे आय भी अर्जित कर रही हैं.ऑर्डर देने पर भी अंशिका कई तरह के चित्र और अपनी कला को परोसने का काम कर रही है. अंशिका का मेन उद्देश्य खराब हुए सामान का डेकोरेट करके उसको सही तरीके से इस्तेमाल करना है और बेस्ट सामान को लेकर भी ज्यादा काम करती है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *