सुल्तानपुर में तेज DJ से दहला मुर्गियों का दिल, 140 ने तोड़ा दम, FIR दर्ज

0
सुल्तानपुर में तेज DJ से दहला मुर्गियों का दिल, 140 ने तोड़ा दम, FIR दर्ज


Last Updated:

Sultanpur ki local news : सुल्तानपुर में तेज डीजे के शोर से पोल्ट्री फार्म में 140 मुर्गियों की मौत हो गई है. यह घटना दरियापुर गांव का है. पोल्ट्री फार्म संचालक ने डीजे ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है. कहा जा रहा है कि 25 अप्रैल को दरियापुर में कुड़वार के पूरे राम भद्र पुरवा से बारात आई थी. बारात में शामिल डीजे का शोर ज्यादा था. जब डीजे साबिर अली के पोल्ट्री फार्म के सामने से गुजरा तो तेज आवाज से मुर्गियों के दबड़े में अफरा-तफरी मच गई. साबिर का कहना है कि शोर इतना ज्यादा था कि मुर्गियां दहशत में आ गईं.

Zoom

पोल्ट्री फार्म मालिक साबिर का कहना है कि डीजे की कानफोड़ू आवाज से उनकी 140 मुर्गियों ने दम तोड़ दिया.

सुल्तानपुर. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक शादी समारोह में बज रहे तेज डीजे के शोर से पोल्ट्री फार्म में 140 मुर्गियों की मौत हो गई. यह घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में 25 अप्रैल की रात को हुई. पोल्ट्री फार्म संचालक ने डीजे ऑपरेटर के खिलाफ पुलिस में मुकदमा लिखाया है. पूरे इलाके में इस मामले की खूब चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि 25 अप्रैल को दरियापुर निवासी बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की शादी थी. बारात कुड़वार के पूरे राम भद्र पुरवा से आई थी. आरोप है कि बारात में शामिल डीजे का शोर ज्यादा था. बताया जाता है कि जब डीजे गांव के पास साबिर अली के पोल्ट्री फार्म के सामने से गुजरा तो तेज आवाज से मुर्गियों के दबड़े में अफरा-तफरी मच गई.

कवि यादव पर केस
पोल्ट्री फार्म के संचालक साबिर अली का कहना है कि रात करीब 9:30 बजे डीजे की कानफोड़ू आवाज के कारण फार्म में पल रही 140 मुर्गियों ने दम तोड़ दिया. साबिर का कहना है कि शोर इतना ज्यादा था कि मुर्गियां दहशत में आ गईं. इससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद, पीड़ित पोल्ट्री फार्म संचालक ने बल्दीराय थाने में तहरीर दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजे संचालक परसीपुर, कुड़वार निवासी कवि यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
बल्दीराय पुलिस का कहना है कि मामले की जांच उपनिरीक्षक एमडी ताहुर खान को सौंपी गई है. पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या डीजे निर्धारित ध्वनि मानकों से अधिक शोर कर रहा था. विशेषज्ञों का मानना है कि तेज ध्वनि तरंगों के कारण पक्षियों और जानवरों में दिल का दौरा पड़ने का खतरा रहता है, जो इस मामले में मुर्गियों की मौत की वजह हो सकती है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *