सैलानी ले रहे थे सफारी का मजा, तभी अचानक हो गई बाघ की एंट्री… फिर आगे जो हुआ
Last Updated:
Pilibhit Latest News: पीलीभीत के सुरई ईको टूरिज्म ज़ोन में सफारी का आखिरी दिन रोमांचक बन गया. बारिश के बीच सफारी कर रहे पर्यटकों पर अचानक बाघ ने मॉक चार्ज कर दिया. गनीमत रही कि ड्राइवर की समझदारी से कोई हादसा न…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- सुरई इको-टूरिज्म ज़ोन में टाइगर ने सफारी वाहन मॉक चार्ज किया.
- सफारी के दौरान ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा.
- सुरई ईको टूरिज्म ज़ोन में सफारी का आखिरी दिन पर्यटकों के लिए रोमांचक बन गया.
पीलीभीत: बारिश, घना जंगल और सामने बाघ… सोचिए ऐसा नज़ारा देख आपकी धड़कनें कैसे तेज़ हो जाएंगी. ऐसा ही कुछ नज़ारा उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर स्थित सुरई इको-टूरिज्म ज़ोन में देखने को मिला, जब सोमवार को सफारी के आखिरी दिन अचानक एक बाघ ने सफारी वाहन की तरफ चार्ज कर दिया. गनीमत रही कि ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया.
क्या होता है मॉक चार्ज?
वन्यजीव विशेषज्ञ प्रांजलि भुजबल ने लोकल18 से बातचीत में बताया कि बाघ स्वभाव से एकांतप्रिय होता है. जब कोई इंसान या वाहन उसकी सीमा में बहुत ज्यादा पास पहुंच जाता है तो वह सतर्क करने के लिए मॉक चार्ज करता है. मॉक चार्ज देखने में बिल्कुल असली हमले जैसा लगता है, लेकिन इसमें बाघ हमला नहीं करता, बल्कि यह उसकी चेतावनी देने की एक प्राकृतिक आदत होती है.
बताया जा रहा है कि उस वक्त वाहन चालक ने पूरी सूझबूझ दिखाई और कोई हड़बड़ाहट नहीं की. इसी वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. घटना के बाद पर्यटक भले ही घबरा गए, लेकिन सभी सुरक्षित रहे.
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग जहां ड्राइवर की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग बाघ के व्यवहार को लेकर जागरूक भी हो रहे हैं.