सोना 490 रुपए हुआ सस्ता, चांदी के दाम 1,000 रुपए की गिरावट, जानिए आज का रेट
Last Updated:
Gold Silver Price Today:वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने बताया कि वेडिंग सीजन के बीच फिर से सोने चांदी के कीमतों में कमी आई है.ऐसे में यह समय इसकी खरीदारी के लिए बेहतर है.हालांकि उम्मीद है आग…और पढ़ें
सोने की कीमतों में कमी
वेडिंग सीजन के बीच सर्राफा बाजार से अच्छी खबर आई है.बुधवार (21 मई) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोना भी सस्ता हुआ है और चांदी भी सस्ती हुई है. यूपी के वाराणसी में बुधवार को सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोने की कीमतों में 490 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है.वहीं बात चांदी की करें तो आज उसके भाव में 1000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट आई है. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमतें हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है.
21 मई को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 490 रुपये टूटकर 95170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.इसके पहले 20 मई को इसका भाव 95660 रुपये था. वहीं बात 22 कैरेट सोने की करें तो आज 450 रुपये के कमी के बाद उसकी कीमत 87250 रुपये हो गई.20 मई को इसका भाव 87700 रुपये प्रति 10 ग्राम था.
370 रुपये टूटा 18 कैरेट सोने का भाव
इन सब के अलावा बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो बुधवार को बाजार में उसकी कीमत 370 रुपये कमी के बाद 71390 रुपये प्रति 10 ग्राम रही.बताते चलें कि सोने की खरीदारी से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांचनी चाहिए.सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. सोना खरीदते समय हॉलमार्क भी जरूर देखना चाहिए.
चांदी के भाव में आई कमी
सोने के अलावा बात चांदी के कीमत की करें तो बुधवार को फिर उसकी कीमतों में कमी आई है.बाजार खुलने के साथ चांदी 1000 रुपये प्रति किलो टूटा है.जिसके बाद उसकी कीमत 97000 रुपये प्रति किलो हो गई.इसके पहले 20 मई को इसका भाव 98000 रुपये प्रति किलो था.
खरीदारी का अच्छा मौका
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने बताया कि वेडिंग सीजन के बीच फिर से सोने चांदी के कीमतों में कमी आई है.ऐसे में यह समय इसकी खरीदारी के लिए बेहतर है.हालांकि उम्मीद है आगे इसकी कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर बना रहेगा.