सोनू का शव मिला, कल्लू को खोजा जा रहा…शारदा नदी में नाव पलटने से सिकटिहा गांव में मातम

0
सोनू का शव मिला, कल्लू को खोजा जा रहा…शारदा नदी में नाव पलटने से सिकटिहा गांव में मातम


Last Updated:

Lakhimpur kheri boat accident news : इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. हादसे के 48 घंटे बाद दो युवकों में से एक का शव नदी से बरामद कर लिया गया है. दूसरे युवक को अभी भी खोजा रहा है. शव मिलने के बारे में पता चलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. पूरे गांव में मातम छा गया. नाव पर कुल नौ लोग सवार थे. नाव पलटते ही सात लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन दो युवक तेज धारा में बह गए. एनडीआरएफ और पुलिस की टीम नदी के कई किलोमीटर क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.

लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार को हुए दर्दनाक नाव हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. भीरा थाना क्षेत्र के बेलहा सिकटिहा गांव के पास शारदा नदी में हुई इस हादसे के 48 घंटे बाद दो युवकों में से एक का शव नदी से बरामद कर लिया गया है. दूसरे युवक की तलाश अभी भी जारी है. लगातार दो दिनों से एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया.

कैसे हुआ हादसा

गुरुवार को बेलहा सिकटिहा गांव के समीप शारदा नदी पार कर कुछ ग्रामीण अपने पशुओं के डेरे (गौढ़ी) से दूध लेकर लौट रहे थे. नाव पर कुल नौ लोग सवार थे. नदी में तेज बहाव के बीच अचानक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. नाव पलटते ही सात लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन दो युवक तेज धारा में बह गए और लापता हो गए.

नदी की बदलती धारा

घटना की जानकारी मिलते ही भीरा पुलिस फूलबेहड़ पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. पहले दिन से ही नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया. तेज बहाव, गहराई और नदी की बदलती धारा के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. एनडीआरएफ के जवान मोटरबोट और आधुनिक उपकरणों की मदद से लगातार तलाश करते रहे. करीब 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को लापता युवकों में सोनू पुत्र विजेंद्र शव नदी से बरामद कर लिया गया. शव बाहर निकालते ही वहां मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं. गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए.

क्या बोली पुलिस

फूलबेहड़ पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. दूसरे लापता युवक कल्लू की तलाश अब भी जारी है. एनडीआरएफ और पुलिस की टीम नदी के कई किलोमीटर क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. लोकल 18 से इंस्पेक्टर सभाजीत यादव ने बताया कि लगातार 48 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था. शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे शव बरामद हुआ. शव की पहचान परिजनों से करवाई गई है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *