सोने में जबरदस्त उछाल, सातवें आसमान पर पहुंची चांदी, देखें ताजा रेट

0
सोने में जबरदस्त उछाल, सातवें आसमान पर पहुंची चांदी, देखें ताजा रेट


Last Updated:

Gold Silver Price Today:वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने बताया कि 26 अगस्त से लगातार सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में खासा उछाल देखा जा रहा है.लगातार बढ़ती कीमत सोने को सातवें आसमान की ओर …और पढ़ें

सोने में जबरदस्त उछाल, सातवें आसमान पर पहुंची चांदी, देखें ताजा रेटसोने की कीमत में लगातार तेजी का दौर
नई दिल्ली. सर्राफा बाजार में सोना अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है. बीते 6 दिनों में सर्राफा बाजार में सोना 3820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है. सोमवार (1 सितंबर) को भी सोने की चमक बढ़ी है. यूपी के राजधानी लखनऊ में आज सोना 1255 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ा है. वहीं मेरठ और वाराणसी में भी इसकी कीमतों में खासी तेजी देखने को मिली है.

1 सितंबर को वाराणसी (Varanasi) के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 930 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है. जिसके बाद उसका भाव  106030 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. वहीं 31 अगस्त को इसकी कीमत 105100 रुपये था. इसके अलावा लखनऊ में आज सोना 1255 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है. इस तेजी के बाद उसकी कीमत 1,07,885 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर गई. वहीं मेरठ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,07,895 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

 चांदी ने लगाई तगड़ी छलांग
सोने के अलावा बात चांदी के कीमत की करें तो सोमवार को उसकी कीमत ने तगड़ी छलांग लगाई है. 5000 रुपये के बड़े उछाल के बाद चांदी अब 1,26,000 रुपये प्रति किलो हो गई. इसके पहले 31 अगस्त को इसका भाव 1,21,000 रुपये प्रति किलो था.

सोने लगातार महंगा
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने बताया कि 26 अगस्त से लगातार सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में खासा उछाल देखा जा रहा है. लगातार बढ़ती कीमत सोने को सातवें आसमान की ओर ले जा रही है उम्मीद है दीवाली तक सोना 1 लाख 20 हजार रुपये तक पहुंच सकता है.

authorimg

Jai Thakur

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

सोने में जबरदस्त उछाल, सातवें आसमान पर पहुंची चांदी, देखें ताजा रेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *