सोशल मीडिया पर दोस्ती, नाबालिग हिंदू लड़की से बनाए रिश्ते…फिर जो हुआ
Last Updated:
Love Jihad News: श्रावस्ती में सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती ने एक नाबालिग लड़की की जिंदगी बदल दी. लव जिहाद के मामले में मुस्लिम युवक ने किशोरी को गर्भवती कर छोड़ दिया. पुलिस की लापरवाही पर अफसरों पर कार्रवाई …और पढ़ें
लव जिहाद का मामला आया सामने
हाइलाइट्स
- मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ है.
- किशोरी गर्भवती हो गई, प्रेमी ने गर्भपात करवाया.
- पुलिस की लापरवाही पर अफसरों पर कार्रवाई हुई.
दरअसल, पूरा मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ है. जहां श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के नैनीताल में रहने वाली एक किशोरी से पहले जान-पहचान बढ़ाई. धीरे-धीरे ये बात आगे बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. फिर एक दिन, दोनों अपने-अपने घरों से फरार हो गए.
पुलिस को मिली थी किशोरी
प्रेमी के छोड़ के भाग जाने के कुछ दिन बाद किशोरी श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में पुलिस को लावारिस हालत में मिली थी. पुलिस ने उसे बरामद कर एक रिश्तेदार के हवाले कर दिया, जो उसे गाजियाबाद ले गया.
लेकिन इस दौरान पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई. किशोरी की मनोस्थिति, उम्र और हालात को नजरअंदाज कर दिया गया, जिसकी शिकायत एक समाजसेवी संस्था ने एसपी घनश्याम चौरसिया से की.
इस मामले को गंभीर मानते हुए एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने के साथ ही एक दरोगा और तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया.