हापुड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश श्याम मुठभेड़ में ढेर, एक सिपाही भी घायल

0
हापुड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश श्याम मुठभेड़ में ढेर, एक सिपाही भी घायल


Last Updated:

UP Police Encounter: हापुड़ में गुरुवार देर रात हुए एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश श्याम मारा गया. मारा गया बदमाश टिंबर व्यापारी के यहां करोड़ों की लूट में वांछित चल रहा था. एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ है.

Zoom

हापुड़ में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश श्याम

हापुड़. गाजियाबाद से सटे हापुड़ में गुरुवार देर रात हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश श्याम ढेर हो गया. घटना चेकिंग के दौरान हुई, जब पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया. पुलिस के मुताबिक, रुकने के बजाय बदमाश श्याम ने अचानक पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें श्याम गोली लगने से मारा गया. मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी सूचना है.

मारा गया बदमाश 1 जून को टिंबर व्यापारी के घर हुई करोड़ों की डकैती के मामले में वांछित था और तभी से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. मौके से पुलिस ने बदमाश के पास से नकदी, पिस्टल और बाइक बरामद की है.  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

देर रात साढ़े 12 बजे हुआ एनकाउंटर

मामले की जानकारी देते हुए हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि गुरुवार मध्य रात्रि करीब साढ़े 12 बजे कोतवाली पुलिस की टीम बुलंदशहर रोड पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आता हुआ दिखा. उसे रोकने पर वह बाइक घुमाकर भागने लगा. जिसपर कोतवाली पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया और साथ अन्य थानों को भी अलर्ट किया. बदमाश श्याम बुलंदशहर रोड पर सादिकपुर गांव की तरफ मुड़ गया. कोतवाली नगर पुलिस उसका लगातार पीछा कर रही थी, दूसरी तरफ से कोतवाली देहात पुलिस भी पहुंच गई. अपने घिरा देख बदमाश ने ट्यूबवेल की आड़ लेकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया. जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की. पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डकैती और गैंगस्टर का दर्ज था मुकदमा

एसपी ने बताया कि मारे गए बदमाश की शिनाख्त श्याम पुत्र वीरेंद्र के रूप में हुई है. 1 जून को उसने एक व्यापारी के घर में बंधक बनाकर डकैती डाली थी और वह वांछित अभियुक्त था. उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था. इसके अलावा सी अपराधी पर पहले भी डकैती और गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक की ट्राम मौजूद है. साथ ही साथ अन्य विधिक कार्रवाई जारी है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *