हे किसानों…पता है इन दिनों कितनी महंगी है फूल गोभी? जब पता है तो उगाते क्यों नहीं, ये रहा तरीका
Last Updated:
Cauliflower farming tips in rainy season : इसे खरीफ के सीजन में भी आसानी से उगा सकते हैं, जो आमतौर पर रबी की फसल है. इन दिनों ये कम ही दिखती है. दिखती भी है तो इसे खरीदने के लिए ‘गुर्दा’ चाहिए.
सबसे जरूरी है ये बात
जून से जुलाई माह में फूलगोभी की खेती करने वाले किसान सबसे पहले नर्सरी तैयार करें. इसके लिए वह बीज की बुवाई से पहले कॉपटान या थीराम 2 से 3 ग्राम प्रति किलो ग्राम की दर से बीज उपचारित कर लें. इससे पौधा स्वस्थ रहेगा और अच्छा विकास होगा. विवेक कुमार बताते हैं कि खरीफ के सीजन में फूलगोभी की खेती करने के लिए किसान पाली हाउस बना लें. क्योंकि खरीफ के सीजन में पाली हाउस में इस फसल के अनुरूप तापमान मिल जाएगा. इससे फसल की पैदावार अच्छी होगी. पौधे की रोपाई पंक्तिवार करें. पौधे से पौधे की दूरी 45 सेमी और पंक्ति से पंक्ति की दूरी 60 सेमी रखें. रोपाई करने के बाद हल्की सिंचाई कर दें. अगर खेत की मिट्टी हल्की है तो 5 से 6 दिन बाद और भारी मिट्टी में 8 से दिन बाद सिंचाई करते रहें.